{"_id":"630c00cfb849194dd10955d4","slug":"two-air-france-pilots-clashed-in-the-cockpit-of-the-plane","type":"story","status":"publish","title_hn":"France: यात्रियों की परवाह किए बिना विमान के कॉकपिट में भिड़े एयर फ्रांस के दो पायलट, निलंबित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
France: यात्रियों की परवाह किए बिना विमान के कॉकपिट में भिड़े एयर फ्रांस के दो पायलट, निलंबित
Mon, 29 Aug 2022 05:27 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी पेरिस।
एजेंसी पेरिस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 29 Aug 2022 05:27 AM IST
सार
विमान के पायलट और सहायक पायलट के बीच उड़ान शुरू होते ही विवाद हो गया था। एक पायलट ने दूसरे पर हाथ उठाया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़ कर गुत्थमगुत्था हो गए।
विज्ञापन
एयर फ्रांस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयर फ्रांस के दो पायलट उड़ान के दौरान कॉकपिट में ही भिड़ गए। इस दौरान दोनों ने जमकर एक-दूसरे पर घूंसे बरसाए। इस मामले में दोनों पायलटों को निलंबित कर दिया गया है। एयर फ्रांस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना जून की है।
विज्ञापन
विमान जेनेवा से पेरिस की उड़ान पर था। पायलटों की लड़ाई के बावजूद विमान की उड़ान जा रही रही और वह जमीन पर सुरक्षित उतरा। एक क्षेत्रीय अखबार के अनुसार, विमान के पायलट और सहायक पायलट के बीच उड़ान शुरू होते ही विवाद हो गया था। एक पायलट ने दूसरे पर हाथ उठाया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे का कॉलर पकड़ कर गुत्थमगुत्था हो गए।
विज्ञापन
केबिन क्रू ने हस्तक्षेप पर उन्हें शांत कराया। इसके बाद क्रू का एक सदस्य कॉकपिट में ही मौजूद रहा ताकि मामला फिर न बिगड़ने पाए। पायलटों की लड़ाई की खबर बुधवार को सामने आई जब फ्रांस की हवाई जांच एजेंसी (बीईए) ने एक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया।
विज्ञापन