{"_id":"6560632755d42b7501024fd1","slug":"two-8th-grade-students-killed-in-crossfire-between-terrorists-and-police-in-pakistan-s-restive-kpk-province-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान में तलाशी के दौरान आतंकी और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी, घटना में दो स्कूली छात्रों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान में तलाशी के दौरान आतंकी और पुलिस के बीच हुई गोलीबारी, घटना में दो स्कूली छात्रों की मौत
Fri, 24 Nov 2023 02:17 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:17 PM IST
सार
गोलीबारी की घटना उस वक्त हुई जब पुलिस की एक टीम गुरुवार को खुफिया सूचना के आधार पर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले के कोट आजम इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में आतंकवादी मारा गया।
विज्ञापन
पाकिस्तान में तलाशी लेती पुलिस।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल पाकिस्तान में आंतकी घटनाओं की संख्या तेजी से बढ़ गई है। आए दिन कहीं न कहीं आतंकी हमला होने की खबर आ ही जाती है। अब घटना यहां के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुई है। यहां तलाशी अभियान के दौरान पुलिस और एक वांछित आतंकवादी के बीच हुई गोलीबारी में दो स्कूली छात्रों की जान चली गई है।
विज्ञापन
अधिकारियों को मिली थी खुफिया सूचना
दरअसल, गोलीबारी की घटना उस वक्त हुई जब पुलिस की एक टीम गुरुवार को खुफिया सूचना के आधार पर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले के कोट आजम इलाके में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में वांछित आतंकवादी मारा गया।
विज्ञापन
दो मासूम बच्चों की गई जान
इस घटना में आठवीं कक्षा के दो छात्रों की भी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकवादी के कब्जे से एक सब-मशीन गन, गोला-बारूद, दो हथगोले और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
बढ़ रहीं घटनाएं
पाकिस्तान में हाल के महीनों में आतंकवादियों और अलगाववादी समूहों द्वारा आतंकवाद की घटनाओं में वृद्धि हुई है क्योंकि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और अन्य आतंकवादी संगठनों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसने सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस को आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए प्रेरित किया है।