{"_id":"63b108ce67a3301855081cc7","slug":"twitter-sued-for-non-payment-of-san-francisco-office-rent-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter: मुख्यालय का किराया तक नहीं चुका पा रहा ट्विटर, लीज पर देने वाली कंपनी ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
Twitter: मुख्यालय का किराया तक नहीं चुका पा रहा ट्विटर, लीज पर देने वाली कंपनी ने दर्ज कराया मुकदमा
Sun, 01 Jan 2023 10:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन फ्रांसिस्को
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:29 AM IST
सार
ट्विटर ने अपने सैन फ्रांसिस्को ऑफिस का 136250 डॉलर का किराया नहीं चुकाया है। इसके बाद कंपनी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
ट्विटर का सैन फ्रैंसिस्को स्थित मुख्यालय।
- फोटो : Social Media
विस्तार
एलन मस्क ने जब से ट्विटर का कार्यभार संभाला है, वह लगातार कंपनी की खराब आर्थिक हालत का हवाला दे रहे हैं। खर्च कम करने के लिए उन्होंने कर्मचारियों की छंटनी से लेकर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं तक को सीमित कर दिया है। इसके बावजूद कंपनी की हालत इतनी खराब है कि वह अपने कार्यालयों का किराया तक नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन
13 दिसंबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर दुनिया भर में अपने ऑफिसों के अलावा मुख्यालयों का किराया किराया नहीं चुका पा रहा है। अब सामने आया है कि सैन फ्रांसिस्को ऑफिस का किराया न चुका पाने के कारण ट्विटर पर मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
लीज कंपनी ने दी थी चेतावनी
ट्विटर ने अपने सैन फ्रांसिस्को ऑफिस का 136250 डॉलर का किराया नहीं चुकाया है। लीज पर देने वाली कंपनी का कहना है कि उसने 16 दिसंबर को ही कंपनी को इस बारे में चेतावनी दे दी थी कि हार्टफोर्ड बिल्डिंग की 30वीं मंजिल की लीज पांच दिनों में खत्म हो रही है। किराया न चुका पाने के कारण उन्होंने ट्विटर पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
ट्विटर के बुकमार्क्स फीचर में भी बदलाव की घोषणा
ट्विटर पर हाल में हुए कई बदलावों की सूची में एक और बदलाव शामिल हो गया है। यह बदलाव बुकमार्क्स फीचर से जुड़ा है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट के सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट कर प्लेटफॉर्म के 'बुकमार्क्स' फीचर के यूजर इंटरफेस में बदलाव की घोषणा की है।