फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter Sues Elon Musk Over 44 Billion Deal Cancellation News in Hindi

Twitter Deal: करार तोड़ने पर ट्विटर ने ठोका एलन मस्क के खिलाफ केस, सोशल साइट के दावे में है दम

Wed, 13 Jul 2022 08:11 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 13 Jul 2022 08:11 AM IST
सार

ट्विटर ने मंगलवार को अमेरिका के डेलावेयर की अदालत में मस्क पर केस लगाया। अपनी अर्जी में विश्व की अग्रणी सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने कोर्ट से कहा है कि वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स को यह करार पूरा करने का निर्देश दे। 

विज्ञापन
Twitter Sues Elon Musk Over 44 Billion Deal Cancellation News in Hindi
मस्क ने तोड़ा ट्विटर खरीदी का करार - फोटो : Twitter @djNavale

विस्तार

ट्विटर को खरीदने का करार तोड़ने पर इस सोशल साइट ने स्पेसएक्स व टेस्ला के मालिक एलन मस्क के खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर दिया है। मस्क ने 44 अरब डॉलर में यह डील की थी, लेकिन धीरे-धीरे इससे पीछे हट गए और अब करार खत्म करने की घोषणा कर दी। 

विज्ञापन

करार तोड़ने को लेकर ट्विटर ने मंगलवार को अमेरिका के डेलावेयर की अदालत में मस्क पर केस लगाया। अपनी अर्जी में विश्व की अग्रणी सोशल मीडिया साइट ट्विटर ने कोर्ट से कहा है कि वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स को यह करार पूरा करने का निर्देश दे। मस्क ने 54.20 डॉलर के मान से ट्विटर के शेयर खरीदने का करार किया था। 
विज्ञापन


दोनों कंपनियों के शेयर नीचे आए
अप्रैल में मस्क ने ट्विटर खरीदने का एलान किया था और ट्विटर के बोर्ड ने इसे मंजूर किया था, तब सोशल साइट के शेयर के दाम उछलकर 50 डॉलर पर पहुंच गए थे, लेकिन मंगलवार को ये गिरकर 34 डॉलर पर आ गए। उधर, मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर भी 30 फीसदी नीचे आ गए हैं। टेस्ला के शेयर मंगलवार को 699.21 डॉलर के दाम पर बंद हुए। मस्क ने यह कह कर करार खत्म करने का फैसला किया कि ट्विटर के स्पैम व फर्जी खातों की सही संख्या का पता नहीं है। बार-बार मांगने पर भी सोशल साइट इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं दे रही है। ऐसे में करार को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क व ट्विटर की दलीलें

  • मस्क ने कहा कि स्पैम खातों के बारे में जानकारी नहीं होने और गलत दावों के कारण वह यह करार खत्म कर रहे हैं। 
  • डील टूटने का जिम्मेदार ट्विटर है, क्योंकि वह जानकारियां देने में विफल रहा है, जबकि वह ये जानकारियां देने को बाध्य था।
  • ट्विटर ने कहा कि उसने करार जारी रखने के लिए बातचीत की थी, लेकिन मस्क ने उसका उल्लंघन किया। 
  • मस्क जो कारण बता रहे हैं वे मात्र 'बहाना' हैं। करार तोड़ने का कोई ठोस आधार नहीं है। असल में  डील तोड़ने की वजह टेक कंपनियों के शेयरों में आई गिरावट है। इसके कारण मस्क ने करार खत्म किया। 

अधिग्रहण व विलय को लेकर अमेरिकी कानूनों के जानकारों का कहना है कि ट्विटर के दावे में दम है। जिस ढंग से मस्क ने सौदे पर बातचीत की और फिर उसे तोड़ा वह परंपरागत अधिग्रहण के तरीकों की दृष्टि से अनुचित है। अब देखना होगा कि कोर्ट क्या रुख अपनाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed