फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter-Facebook closed many accounts of China over favoring the government on the Hong Kong issue

ट्विटर-फेसबुक ने बंद किए चीन के कई खाते, हांगकांग मसले पर कर रहे थे सरकार की तरफदारी

Wed, 21 Aug 2019 02:51 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 21 Aug 2019 02:51 AM IST
सार

  • चीन पर लगाया सोशल मीडिया का प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध इस्तेमाल का आरोप
  • ट्विटर ने कहा- सारे एकाउंट्स प्रदर्शनों के राजनीतिक तरीकों पर लगा रहे प्रश्नचिह्न 
  • चीन की सरकारी कंपनियों से विज्ञापन लेना भी ट्विटर ने बंद कर दिया है

विज्ञापन
Twitter-Facebook closed many accounts of China over favoring the government on the Hong Kong issue
Hongkong Protest - फोटो : Twitter

विस्तार

ट्विटर और फेसबुक ने चीन पर आरोप लगाया है कि सरकार सोशल मीडिया का इस्तेमाल हांगकांग प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कर रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए ट्विटर-फेसबुक ने कई खाते बंद भी कर दिए हैं। ट्विटर ने कहा कि चीन से संचालित करीब 936 खाते इन प्रदर्शनों की वैधता और उनके राजनीतिक तरीकों पर प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। ये सारे अकाउंट इस मामले में चीन की तरफदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन


ट्विटर ने ऑनलाइन बयान जारी कर कहा कि दो लाख से ज्यादा स्वचालित अकाउंट या बोट्स को डिलीट कर दिया गया है। ये सब अकाउंट 936 ट्विटर खातों द्वारा किए जा रहे ट्वीट्स को आगे बढ़ा रहे थे। इन खातों को कंपनी के सेवा नियमों का उल्लंघन करने की वजह से भी बंद किया गया है। बयान के मुताबिक ट्विटर पर लोग गलत जानकारी लेने नहीं आते हैं और ट्विटर ऐसी गलत जानकारी लोगों तक नहीं जाने देगा। 
विज्ञापन


ट्विटर ने चीन की सरकारी कंपनियों से विज्ञापन लेना भी बंद कर दिया है। फेसबुक ने भी चीन से इस तरह के एजेंडे के तहत चल रहे सात फेसबुक पेज, तीन फेसबुक ग्रुप और पांच फेसबुक खातों को निलंबित कर दिया है। इनमें से कुछ खातों ने हांगकांग में प्रदर्शन कर रहे लोगों की तुलना आतंकवादियों और कीड़े-मकोड़ों से भी की थी। फेसबुक ने चीन द्वारा चलाए जा रहे ऐसे ऑपरेशनों का कोई डाटा तो साझा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास कर्मी को हिरासत में लेने पर ब्रिटेन चिंतित

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय ने मंगलवार को एक हांगकांग वाणिज्य दूतावास के कर्मचारी को चीनी अधिकारियों द्वारा हिरासत में लेने संबंधी रिपोर्ट पर चिंता जताई। विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय प्रवक्ता ने कहा, ‘हम अपनी टीम के एक सदस्य को शेन्जेन से हांगकांग लौटते हुए हिरासत में लिए जाने वाली रिपोर्ट से बेहद चिंतित हैं। हम उसके परिवार के साथ हैं और आगे की जानकारी मांग रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed