फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter doesnt believe in free speech, company workers hate Elon Musk, secret recording reveals

Twitter Secret Recording Reveals: अभिव्यक्ति की आजादी में ट्विटर का भरोसा नहीं, एलन मस्क की डील से कर्मचारियों को 'नफरत'

Tue, 17 May 2022 08:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 17 May 2022 08:43 AM IST
सार

वीडियो में ट्विटर के वरिष्ठ इंजीनियर सिरु मुरुगेशन मान रहे हैं कि कंपनी का वामपंथ के प्रति गहरा झुकाव है और दक्षिणपंथियों को खुलेआम सेंसर किया जाता है। 

विज्ञापन
Twitter doesnt believe in free speech, company workers hate Elon Musk, secret recording reveals
एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा - फोटो : Twitter @djNavale

विस्तार

अमेरिकी अरबपति एलन मस्क द्वारा ट्विटर के अधिग्रहण प्रस्ताव के बाद से इस चर्चित सोशल मीडिया साइट को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। अब कंपनी के एक वरिष्ठ इंजीनियर की  सीक्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें वह कह रहे हैं कि ट्विटर का अभिव्यक्ति की आजादी (free speech) में भरोसा नहीं है और कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी अधिग्रहण के लिए एलन मस्क की 44 अरब डॉलर की डील से 'नफरत' करते हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका के धुर दक्षिणपंथी समूह वैरिटास ने ट्विटर के एक वरिष्ठ इंजीनियर का कथित वीडियो जारी किया है। इसमें ट्विटर के वरिष्ठ इंजीनियर सिरु मुरुगेशन मान रहे हैं कि कंपनी का वामपंथ के प्रति गहरा झुकाव है और दक्षिणपंथियों को खुलेआम सेंसर किया जाता है। 
विज्ञापन


ट्विटर कार्यालय की राजनीति वामपंथी
मुरुगेशन को कैमरे के सामने यह कहते हुए कैद किया गया है कि कंपनी की कार्य संस्कृति बेहद वामपंथी है और उनके सहयोगी कर्मचारी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण प्रस्ताव से नफरत, नफरत और नफरत करते हैं। मुरुगेशन का कहना है कि ट्विटर कार्यालय की राजनीति इतनी वामपंथी थी कि इस माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर काम करने वाले लोगों को मौजूदा माहौल में काम करने के लिए अपने मूल विचारों को बदलना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछने पर कि उनके सहकर्मियों में मस्क की डील को लेकर क्या प्रतिक्रिया है? मुरुगेशन ने कहा- 'उनका कहना था कि ऐसा होने पर यह हमारा आखिरी दिन होगा।'  यह भी कहा कि अप्रैल में मस्क के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से कंपनी में बहुत कुछ बदल गया है। कर्मचारी अपनी नौकरी के लिए चिंतित हैं, क्योंकि मस्क की कंपनियां ट्विटर के वामपंथी सोच के विपरीत अलग तरह से चलती हैं। मुरुगेशन ने कहा कि मस्क पूंजीवादी हैं और हम पूंजीवादी के रूप में काम नहीं कर रहे थे। 

कई कर्मचारियों ने विद्रोह किया
मुरुगेशन ने कहा कि ट्विटर के कई कर्मचारियों ने खुले तौर पर मस्क के अधिग्रहण को विफल करने की कोशिश की। कई कर्मचारियों ने इसके खिलाफ विद्रोह किया। नौकरी छोड़ने का प्रयास किया। हमने बगावत को रोकने का प्रयास किया। 

अभी अटकी हुई है मस्क की डील
ट्विटर को हाल ही में टेस्ला के सीईओ मस्क ने 44 अरब  डॉलर अधिग्रहित करने का करार किया है। उनके अधिग्रहण प्रस्ताव को अभी ट्विटर के शेयरधारक की मंजूरी मिलना बाकी है। इस बीच, मस्क ने भी घोषणा की कि इस सोशल मीडिया साइट के अधिग्रहण की डील अभी अटकी हुई है। 


मस्क ने भी की वामपंथी पूर्वाग्रह की शिकायत
मस्क ने खुद ट्विटर के वामपंथी पूर्वाग्रह को लेकर शिकायत की है। मस्क ने पूर्व में कहा था कि पूर्ववर्ती अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर प्रतिबंध लगाने का ट्विटर का फैसला एक गलती थी और अगर सोशल मीडिया कंपनी का उनका अधिग्रहण सफल होता है तो वह इस फैसले को पलटकर ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed