फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Twitter Chief Elon Musk disbands Companys Board of Directors now have sole and complete control news in hindi

Elon Musk: मस्क ने ट्विटर के सभी निदेशकों को हटाया, अकेले संभालेंगे पूरे 'बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स' की जिम्मेदारी

Mon, 31 Oct 2022 11:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 31 Oct 2022 11:08 PM IST
सार

मस्क ने शुक्रवार को ही ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर (3,36,910 करोड़ रुपये) का समझौता पूरा कर लिया था। 

विज्ञापन
Twitter Chief Elon Musk disbands Companys Board of Directors now have sole and complete control news in hindi
एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क इस प्लेटफॉर्म को लेकर धड़ाधड़ फैसले कर रहे हैं। बीते हफ्ते ट्विटर हेडक्वार्टर में काम शुरू करने के साथ ही मस्क ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल समेत कई अधिकारियों को निकाल दिया था। अब सामने आया है कि 27 अक्तूबर को ही मस्क ने ट्विटर के निदेशक बोर्ड को भी हटा दिया। यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में सोमवार को की गई फाइलिंग के मुताबिक, ट्विटर बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टेलर, सीईओ अग्रवाल के अलावा सभी पुराने सदस्यों को हटाने के साथ ही मस्क अकेले ही 'बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स' की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मस्क ने शुक्रवार को ही ट्विटर को खरीदने की 44 अरब डॉलर (3,36,910 करोड़ रुपये) का समझौता पूरा कर लिया था। इसके साथ ही मस्क ने जिन ट्विटर अफसरों को निकाला था, उनमें कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी नेडल सीगल और कानूनी और नीति मामलों की प्रमुख विजया गाड्डे शामिल थीं। 
विज्ञापन


हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलन मस्क ट्विटर से कर्मचारियों की बड़े स्तर पर छंटनी करने वाले हैं। उन्होंने इसे लेकर प्रबंधकों को ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाने को कहा है, जिन्हें हटाया जा सकता है। मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण से पहले ही चर्चा थी कि वह सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया कि वह कर्मचारियों की संख्या में 75 प्रतिशत की कमी करेंगे। एनवाईटी की रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि मस्क कितने कर्मचारियों की छंटनी करेंगे। मौजूदा समय में ट्विटर में करीब साढ़े सात हजार कर्मचारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed