{"_id":"63f6cb65684d7287670709cc","slug":"tv-journalist-shot-dead-in-us-florida-while-reporting-on-a-murder-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: फ्लोरिडा में टीवी पत्रकार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत, नौ साल की बच्ची समेत तीन घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: फ्लोरिडा में टीवी पत्रकार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत, नौ साल की बच्ची समेत तीन घायल
Thu, 23 Feb 2023 07:54 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फ्लोरिडा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 23 Feb 2023 07:54 AM IST
सार
अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी के बाद से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। बता दें अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
अमेरिकी पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के फ्लोरिडा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक टेलीविजन पत्रकार की रिपोर्टिंग के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस गोलीबारी में नौ साल की बच्ची, उसकी मां और एक टीवी क्रू मेंबर घायल हो गए। पत्रकार स्पेक्ट्रम न्यूज 13 में काम करता था। हालांकि, पुलिस ने इस घटना के कुछ देर बाद ही 19 वर्षीय आरोपी कीथ मेल्विन मूसा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चला है । हिरासत में लिए जाने के समय आरोपी के पास संदिग्ध सशस्त्र था और वर्तमान में वह पुलिस के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। वहीं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने ट्विटर पर कहा कि हमारी संवेदनाएं आज मारे गए पत्रकार के परिवार और फ्लोरिडा के ऑरेंज काउंटी में घायल चालक दल के सदस्यों के साथ-साथ पूरी स्पेक्ट्रम न्यूज टीम के साथ हैं। जबकि स्पेक्ट्रम न्यूज 13 ने शूटिंग में शामिल चालक दल के सदस्यों की पहचान नहीं की।
विज्ञापन
इससे पहले भी अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं
बता दें कि इससे पहले भी अमेरिका में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई हैं। 18 फरवरी को टेक्सास में गोलीबारी की घटना में तीन किशोरियों और बंदूकधारी की मौत हो गई थी। अधिकारियों का कहना है कि तीन किशोर लड़कियों, जिनमें एक गर्भवती थी, को एक व्यक्ति ने बुरी तरह से गोली मार दी। आरोपी ने 12 साल की एक लड़की का यौन उत्पीड़न भी किया था, जो बाद में भाग निकली। इसके बाद आरोपी बंदूकधारी ने खुद को गोली मार ली। घटना से संबंधित किसी का भी नाम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन