{"_id":"61714bb93a90a4186c565cfc","slug":"turky-president-recep-tayyip-erdogan-threatened-to-expel-the-ambassadors-of-the-united-states-germany-and-eight-other-western-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुर्की की चेतावनी: अमेरिका-जर्मनी समेत 10 देशों के राजदूतों को कर देंगे बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तुर्की की चेतावनी: अमेरिका-जर्मनी समेत 10 देशों के राजदूतों को कर देंगे बाहर, जानिए क्या है पूरा मामला
Thu, 21 Oct 2021 05:30 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 21 Oct 2021 05:30 PM IST
सार
एक सामाजिक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए जाने के बाद तुर्की ने 10 पश्चिमी देशों के राजदूतों को तुर्की से बाहर करने की चेतावनी दी है। इन देशों में अमेरिका और जर्मनी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन
- फोटो : instagram.com/rterdogan
विस्तार
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने अमेरिका और जर्मनी समेत 10 देशों के राजदूतों को देश से बाहर कर देने की चेतावनी दी है। तुर्की ने यह रुख सिविल सोसायटी के एक नेता और कार्यकर्ता उस्मान कवाला को जेल में रखने के फैसले पर इन देशों द्वारा की गई निंदा और रिहाई की मांग उठाए जाने के बाद अपनाया है।
विज्ञापन
ये 10 देश अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड्स, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और स्वीडन हैं। इन देशों के राजदूतों ने उस्मान कवाला की रिहाई की मांग की थी। इसे लेकर बीते दिनों तुर्की सरकार ने इन सभी देशों के राजदूतों को पेश होने के लिए भी कहा था। उस्मान 2017 से बिना आरोप सिद्ध हुए जेल में हैं।
विज्ञापन
उस्मान कवाला पर साल 2013 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में शामिल रहने और साल 2016 में एक असफल सैन्य क्रांति मे संलिप्त रहने के आरोप हैं। हालांकि, उस्मान ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उस्मान कवाला के मामले में अगली अदालती सुनवाई 26 नवंबर को होने की संभावना है।
विज्ञापन