फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkiye in talks with Qatar, Oman to buy used Eurofighter jets, Erdogan says

Turkiye: वायु सेना की क्षमता बढ़ाने में जुटे एर्दोगन, कतर-ओमान से यूरोफाइटर जेट खरीदने की कोशिश; जानें वजह

Fri, 24 Oct 2025 07:28 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 24 Oct 2025 07:28 PM IST
सार

Turkish Air Force Requirements: तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन इन दिनों अपने देश की वायु सेना की क्षमता बढ़ाने में जुट गए हैं। दरअसल, तुर्किये खुद से पांचवीं पीढ़ी का केएएएन लड़ाकू जेट बना रहा है, लेकिन उसके तैयार होने तक वायु सेना को तमाम लड़ाकू विमानों की जरूरत है। इसे पूरा करने में तुर्किश राष्ट्रपति जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Turkiye in talks with Qatar, Oman to buy used Eurofighter jets, Erdogan says
वायु सेना की क्षमता बढ़ाने में जुटे तुर्किश राष्ट्रपति एर्दोगन - फोटो : ANI

विस्तार

तुर्किये के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा है कि तुर्किये कतर और ओमान के साथ बातचीत कर रहा है ताकि वहां से पुराने यूरोफाइटर टाइफून जेट्स खरीदे जा सकें। इसका मकसद तुर्किये की वायु सेना की क्षमता को तुरंत बढ़ाना है, जब तक कि देश का खुद का विकसित किया गया पांचवीं पीढ़ी का केएएएन लड़ाकू जेट पूरी तरह से तैयार नहीं हो जाता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Afghan-PAK Conflict: पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाकिस्तान! भारत के बाद अब अफगानिस्तान नकेल कसने को तैयार
विज्ञापन


कतर और ओमान के साथ बातचीत जारी- एर्दोगन
राष्ट्रपति एर्दोगन ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, 'हमने कतर और ओमान के साथ यूरोफाइटर जेट्स की खरीद पर बातचीत की। यह तकनीकी रूप से जटिल मामला है, लेकिन बातचीत सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है।' यह बयान उनके खाड़ी देशों के दौरे के दौरान आया, जिसमें कुवैत, कतर और ओमान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार देश मिलकर बनाते हैं यूरोफाइटर जेट्स
तुर्किये और ब्रिटेन ने जुलाई में यूरोफाइटर जेट्स की बिक्री के लिए एक प्रारंभिक समझौता किया था। यूरोफाइटर जेट्स यूके, जर्मनी, इटली और स्पेन के मिलकर बनाते हैं। इसके अलावा, तुर्किये अब गल्फ देशों से भी सेकेंडहैंड जेट्स लेने की कोशिश कर रहा है ताकि अपनी वायु सेना की तात्कालिक जरूरत पूरी कर सके।


क्या है तुर्किये की वायु शक्ति योजना?
तुर्किये कुल 120 लड़ाकू जेट्स खरीदने की योजना बना रहा है। जिसमें 40 यूरोफाइटर जेट्स, 40 अमेरिकी एफ-16 जेट्स और 40 एफ-35 जेट्स शामिल हैं। यह संक्रमणकालीन बेड़ा है, ताकि 2028 तक केएएएन जेट सेवा में आने से पहले वायु सेना मजबूत रहे।

यह भी पढ़ें - Ukraine: यूक्रेन को 2027 तक वित्तीय मदद देगा यूरोपीय संघ, जेलेंस्की ने जताई खुशी; अमेरिकी फैसले की भी तारीफ की

एफ-35 प्रोग्राम और अमेरिका से डील
तुर्किये 2019 में अमेरिकी एफ-35 प्रोग्राम से हटा दिया गया था, क्योंकि उसने रूस की एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदी थी। अमेरिका ने इसे सुरक्षा जोखिम बताया। लेकिन एर्दोगन ने हाल ही में व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति से एफ-35 प्रोग्राम में वापसी का मुद्दा उठाया है। इस दौरान, एर्दोगन ने अपने खाड़ी दौरे में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें रक्षा क्षेत्र से जुड़े समझौते भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed