फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   turkiye carries out drone attack in Kurdistan of Iraq three people died latest World news in hindi

Iraq: तुर्किये ने इराक के कुर्दिस्तान में किया ड्रोन हमला, तीन की मौत; पढ़ें विश्व की अहम खबरें

Sat, 12 Aug 2023 06:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 12 Aug 2023 06:33 AM IST
सार

इराकी आतंकवाद विरोधी सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि तुर्किये ने शुक्रवार को कुर्दिस्तान में ड्रोन हमला कर दिया। हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
turkiye carries out drone attack in Kurdistan of Iraq three people died latest World news in hindi
World News - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तुर्किये ने इराक पर ड्रोन हमला कर दिया। इराकी आतंकवाद विरोधी दल ने इसके पुष्टि की है। विदेशी मीडिया के अनुसार, इराकी आतंकवाद विरोधी सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि तुर्किये ने शुक्रवार को कुर्दिस्तान में ड्रोन हमला कर दिया। हमले में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य सहित तीन लोगों की मौत हो गई। विदेशी मीडिया के अनुसार, उत्तरी इराक में कुर्द आतंकवादियों के खिलाफ इस सप्ताह में पांचवा ड्रोन हमला किया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तानी सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया
पाकिस्तान के आईएसपीआर ने बताया कि बलूचिस्तान के केच जिले में एक खुफिया ऑपरेशन मिशन में जुटे दो आतंकवादी मारे गए हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, केच के मजाबंद रेंज क्षेत्र में 10-11 अगस्त को सेना ने ऑपरेशन अंजाम दिया। आईएसपीआर का कहना है कि सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, एक आंतकी घायल है। सैन्य टुकड़ी ने भारी मात्रा में हथियार-गोले और बारूद बरामद किया है। बता दें, बलूचिस्तान के केच जिले में ही फरवरी 2022 में 10 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। पाकिस्तानी सैन्य इतिहास में एक दिन में इससे अधिक मौतें कभी नहीं हुईं।
विज्ञापन


जंगल की आग में घिरा 150 साल पहले भारत से भेजा गया बरगद
हवाई के जंगल में लगी आग की वजह से 150 साल पहले भारत से अमेरिका भेजे गए बरगद के पेड़ का अस्तित्व संकट में आ गया है। ऐतिहासिक रूप से बेहद अहम वट वृक्ष को 1873 में लहानिया शहर के कोर्ट रूम के बाहर लगाया गया था। पूरा लहानिया शहर आग की चपेट में आ गया है। आग की वजह से वट वृक्ष बुरी तरह जल गया है। 60 फीट ऊंचे इस पेड़ के 46 बड़े तने निकले हुए हैं और यह करीब 2 एकड़ जमीन में फैला है। आग के कारण 15 हजार से ज्यादा लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। अब तक 55 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जिन गैलेक्टिक ने तीन यात्रियों को कराई अंतरिक्ष की सैर
वर्जिन गैलेक्टिक ने बृहस्पतिवार को अपने पहले तीन यात्रियों के साथ अंतरिक्ष के लिए सफलतापूर्वक उड़ान भरी। गैलेक्टिक ने एक सामान्य हवाई जहाज की तरह न्यू मेक्सिको से 40,000 फुट की ऊंचाई से उड़ान भरी। इस दौरान गैलेक्टिक में मौजूद यात्रियों ने करीब एक घंटे तक इस यात्रा का जमकर आनंद लिया। तीन यात्रियों में जॉन गुडविन (पूर्व ब्रिटिश ओलंपियन), कीशा शेफ और बेटी अनास्तातिया (कैरेबियन मां-बेटी) शामिल थे। वर्जिन गैलेक्टिक के संस्थापक ब्रिटिश अरबपति रिचर्ड ब्रैनसन लगभग दो दशकों से इस पर काम कर रहे थे। 


लाइन ऑफ क्रेडिट के जरिये भारत-नेपाल बढ़ा रहे साझेदारी
भारत व नेपाल ने दोनों देशों के बीच विकासात्मक साझेदारी में मजबूत सहयोग की सराहना की है। इसमें बुनियादी ढांचे के विकास के लिए हिमालयी राष्ट्र को दी जाने वाला कर्ज लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) शामिल है। दोनों देशों के बीच बृहस्पतिवार को 10वीं लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) समीक्षा बैठक हुई। भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को बयान जारी कर बताया कि बैठक में विभिन्न विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार की मदद से तैयार की जा रहीं सड़क परियोजनाओं का भी दौरा किया। नेपाल में भारत के दिए कर्ज से कुल 1.65 अरब डॉलर की चार परियोजनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed