फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkish media report explosion on Istanbul main pedestrian thoroughfare 11 injured Updates

Istanbul Blast: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में धमाका, छह की मौत, महिला ने दिया हमले को अंजाम

Mon, 14 Nov 2022 05:34 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Nov 2022 05:34 AM IST
सार

तुर्की के उप-राष्ट्रपति ओकटे ने वचन दिया कि तुर्की के अधिकारी तुरंत आतंकवादी कृत्य की जांच करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाएंगे।

विज्ञापन
Turkish media report explosion on Istanbul main pedestrian thoroughfare 11 injured Updates
Istanbul Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

इस्तांबुल में रविवार का धमाका एक महिला द्वारा किया गया एक आतंकवादी हमला था, तुर्की के उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे ने प्रारंभिक आंकड़ों का हवाला देते हुए ये बात कही। यह धमाका रविवार दोपहर पैदल यात्री पर्यटक मार्ग इस्तिकलाल के पास हुआ। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा कि विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। स्पुतनिक ने ओकटे के हवाले से कहा, हम इसे एक आतंकवादी कृत्य मानते हैं, जिसे एक अपराधी द्वारा अंजाम दिया गया है। एक महिला ने बम धमाके को अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घायलों की संख्या 53 से बढ़कर 81 हो गई है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


ओकटे ने वचन दिया कि तुर्की के अधिकारी तुरंत आतंकवादी कृत्य की जांच करेंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाएंगे। एर्दोगन ने कहा कि इस्तांबुल के केंद्र में रविवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई, प्रारंभिक आंकड़ों से संकेत मिलता है कि विस्फोट एक आतंकवादी हमला था।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल
सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि धमाके की जगह से आग की लपटें निकल रही हैं। वीडियो में धमाका जोरदार लग रहा था। धमाके के बाद राहगीर मुड़े और भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भीड़-भाड़ वाले मार्ग पर धमाका
एवेन्यू भीड़-भाड़ वाला मार्ग है जो स्थानीय लोगों और सैलानियों में लोकप्रिय है। यहां पर कई दुकानें और रेस्त्रां हैं। इससे पहले भी 2015 और 2017 में धमाके हुए थे। इसकी जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट और कुछ कुर्द समूहों ने ली थी।

भारत ने व्यक्त की संवेदना
मामले में भारत ने भी प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि  भारत आज इस्तांबुल में हुए विस्फोट में लोगों की दुखद मौत पर सरकार और तुर्की के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हमारी सहानुभूति भी घायल लोगों के साथ है। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed