{"_id":"63f4e6ff5de3afdcb704d6c1","slug":"turkish-embassy-thanks-dost-indians-for-standing-in-solidarity-through-donations-and-prayers-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Dost: तुर्किये ने मदद के लिए 'दोस्त' भारत को कहा शुक्रिया, दूतावास में पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Operation Dost: तुर्किये ने मदद के लिए 'दोस्त' भारत को कहा शुक्रिया, दूतावास में पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Tue, 21 Feb 2023 09:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा/नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा/नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 21 Feb 2023 09:15 PM IST
सार
सोमवार को तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।
विज्ञापन
तुर्किये दूतावास में प्रार्थना सभा का आयोजन।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुर्किये और सीरिया में आए भीषण भूकंप के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए राजधानी दिल्ली में तुर्किये दूतावास ने मंगलवार को एक अंतर-धार्मिक प्रार्थना आयोजित की। इस दौरान राजदूत फिरत सुनेल ने कठिन समय में तुर्की की मदद के लिए आगे आने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में भारत के सभी प्रमुख धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए। यह एक बहुत बड़ा नैतिक समर्थन है।
विज्ञापन
इन चीजों की सख्त जरूरत
भूकंप के बाद तुर्किये की राहत सामग्री की जरूरत के बारे में फिरत सुनेल ने कहा कि वहां टेंट, कंटेनर और कंबल की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि वहां का तापमान माइनस पांच डिग्री से लेकर कभी-कभी माइनस 10 डिग्री तक चला जाता है। ऐसे में इन चीजों की सख्त जरूरत है। इसके अलावा, हमें पोर्टेबल वॉशरूम की भी जरूरत है। इस दौरान उन्होंने बताया कि हमें भारतीयों से बड़ी मात्रा में चंदा मिला है। इस दौरान सुनेल ने तुर्की दूतावास को एक आधिकारिक दान रुपया खाता खोलने में मदद करने के लिए सरकार का भी धन्यवाद किया।
विज्ञापन
कल फिर आया था भूकंप
गौरतलब है कि सोमवार को तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने बताया कि तुर्किये-सीरिया सीमा क्षेत्र में दो किमी (1.2 मील) की गहराई में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। तुर्किये के दक्षिणी प्रांत हाटे में सोमवार को दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन
छह फरवरी को आए भूकंप ने मचाई तबाही
इससे पहले तुर्किये और पड़ोसी सीरिया में छह फरवरी को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। इसके एक-दो दिन बाद भी कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,000 से ज्यादा हो गई है। ऐसे में एक बार फिर आए इस झटके ने चिंताएं बढ़ा दी हैं।
भारत ने भेजी मदद
भारत ने तुर्किये-सीरिया की मदद के लिए बचाव दल भेजा था। दल बचाव अभियान पूरा कर वापस लौट चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उनसे मुलाकात भी की और बातचीत की। भारत ने तुर्किये और सीरिया में मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ चलाया था।