फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   turkish air force strike kurdish rebels in iraq after suicide attack in ankara

Turkey: आत्मघाती हमले के बाद तुर्किये की वायुसेना ने इराक पर बरसाए बम, कई कुर्द लड़ाकों की मौत

Mon, 02 Oct 2023 11:53 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 02 Oct 2023 11:53 AM IST
सार

तुर्किये की वायुसेना ने कुर्द विद्राहियों के उत्तरी इराक स्थित 20 ठिकानों को तबाह कर दिया। इनमें कई गुफाएं, बंकर, शेल्टर होम और गोदाम शामिल हैं। ये सभी ठिकाने कुर्द विद्रोही संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पी.के.के के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
turkish air force strike kurdish rebels in iraq after suicide attack in ankara
तुर्किये की वायुसेना ने बरसाए बम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तुर्किये की राजधानी अंकारा में हुए आत्मघाती हमले के बाद तुर्किये ने जवाबी कार्रवाई की है। तुर्किये की वायुसेना ने इराक स्थित कुर्द लड़ाकों के कई ठिकानों पर बमबारी की है। इस बमबारी में कई कुर्द लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि कुर्द विद्राहियों के संगठन ने ही अंकारा में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी। तुर्किये के आंतरिक मामलों के मंत्री ने वायुसेना की कार्रवाई की पुष्टि की है और कहा है कि सभी आतंकियों के मारे जाने तक लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


इराक में 20 ठिकानों पर हुई बमबारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तुर्किये की वायुसेना ने कुर्द विद्राहियों के उत्तरी इराक स्थित 20 ठिकानों को तबाह कर दिया। इनमें कई गुफाएं, बंकर, शेल्टर होम और गोदाम शामिल हैं। ये सभी ठिकाने कुर्द विद्रोही संगठन कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पी.के.के के बताए जा रहे हैं। तुर्किये के आंतरिक मामलों के मंत्री ने दावा किया है कि तुर्किये की वायुसेना की बमबारी में कई कुर्द लड़ाके मारे गए हैं। तुर्किये के गृह मंत्री अली यारलीकाया ने बताया कि रविवार को अंकारा स्थित गृह मंत्रालय की इमारत के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, इस आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।  
विज्ञापन


आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।
यारलीकाया ने बताया कि आत्मघाती हमलावर एक गाड़ी में बैठकर आए थे और दो हमलावर थे। एक आतंकी ने मंत्रालय की इमारत के बाहर विस्फोट में खुद को उड़ा लिया, वहीं दूसरा आतंकी पुलिसकर्मियों की कार्रवाई में मारा गया। वहीं विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। तुर्किये पर यह आत्मघाती हमला ऐसे वक्त हुआ है, जब तुर्किये की सरकार आतंकी संगठन आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यारलीकाया ने कहा कि उनकी लड़ाई आतंक के खिलाफ जारी रहेगी, जब तक सारे आतंकी नहीं मारे जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है तुर्किये और कुर्दिस्तान का विवाद
पहले सीरिया, इराक, ईरान, तुर्किये और आर्मेनिया जैसे देश ऑटोमन यानी उस्मानिया सल्तनत का हिस्सा था। प्रथम विश्व युद्ध में उस्मानिया सल्तनत की हार के साथ ही ये देश अलग-अलग हो गए। इन देशों में कुर्द लोगों की बड़ी आबादी रहती है और यह आबादी कुल साढ़े तीन करोड़ बताई जाती है। ये कुर्द लोग अपने लिए अलग देश यानी कुर्दिस्तान की मांग कर रहे हैं। तुर्किये की सीमा पर कुर्द लोग दावा करते हैं और इसे लेकर ही तुर्किए और कुर्द लड़ाकों में लड़ाई चल रही है। तुर्किये में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी, कुर्द लड़ाकों का सबसे बड़ा संगठन है और गुरिल्ला लड़ाई से तुर्किए का मुकाबला कर रहा है। कुर्दों को इराक के उत्तर पश्चिम में एक स्वायत्त राज्य मिला हुआ है और तुर्किए के दक्षिण पूर्व में ये स्वायतता की मांग कर रहे हैं और सीरिया के उत्तर पश्चिम इलाके में भी कुर्दों का प्रभाव है। यही वजह है अब तुर्किये का वायुसेना ने इराक में मौजूद  कुर्द लड़ाकों के ठिकानों पर बम बरसाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed