फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey-UK Defence Deal: 8 Billion Agreement for 20 Eurofighter Typhoons to Boost Turkish Air Force

Turkey: तुर्किए-UK में हुआ आठ अरब पाउंड का रक्षा समझौता, ब्रिटिश टाइफून जेट्स से मजबूत होगी तुर्की एयरफोर्स

Tue, 28 Oct 2025 12:52 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, अंकारा Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 28 Oct 2025 12:52 AM IST
सार

Turkey-UK Defence Deal: तुर्किए और ब्रिटेन ने 8 अरब पाउंड का रक्षा समझौता किया। 20 यूरोफाइटर टाइफून जेट्स की खरीद से तुर्की की वायुसेना को नई ताकत मिलेगी। यह ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर की पहली अंकारा यात्रा के दौरान हुआ करार है।

विज्ञापन
Turkey-UK Defence Deal: 8 Billion Agreement for 20 Eurofighter Typhoons to Boost Turkish Air Force
कीएर स्टार्मर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री - फोटो : X @10DowningStreet

विस्तार

तुर्किए और ब्रिटेन के बीच सोमवार को एक बड़ा रक्षा समझौता हुआ है। इस करार के तहत तुर्किए ब्रिटेन से 20 यूरोफाइटर टाइफून जेट्स खरीदेगा। यह सौदा करीब 8 अरब पाउंड (10.7 अरब डॉलर) का है। यह समझौता ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर की पहली तुर्की यात्रा के दौरान अंकारा में हुआ। उन्होंने इसे NATO की सुरक्षा और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया। यह 2017 के बाद से यूके टाइफून का पहला नया ऑर्डर है। स्टार्मर ने कहा हमारे देश भले यूरोप के दो छोरों पर स्थित हों, लेकिन आज हम पहले से कहीं अधिक मजबूत साझेदार हैं। यह सौदा दोनों देशों की अर्थव्यवस्था और रक्षा को नई दिशा देगा।

विज्ञापन


एर्दोआन बोले- यह साझेदारी हमारी रणनीतिक दोस्ती का प्रतीक
तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोआन ने इसे दोनों देशों के बीच रणनीतिक रिश्तों का नया प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भविष्य में और अधिक लड़ाकू विमानों की खरीद का रास्ता खोलेगा।
विज्ञापन


ब्रिटिश जेट्स से तुर्की एयरफोर्स को नई उड़ान
यूरोफाइटर टाइफून जेट्स ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और स्पेन के संयुक्त उत्पादन हैं, जिन्हें बीएई सिस्टम्स लीड करती है। इससे पहले जुलाई में दोनों देशों के बीच एक प्रारंभिक करार हुआ था, जिसके बाद जर्मनी ने तुर्की को जेट बेचने पर लगी रोक हटा ली थी। पिछले हफ्ते, एर्दोआन ने तीन खाड़ी देशों का दौरा किया और कतर और ओमान से इस्तेमाल किए गए टाइफून विमानों की संभावित खरीद पर बातचीत की। 20 नए टाइफून विमानों के अलावा, तुर्किए कतर से 12 और ओमान से 12 अन्य सेकेंडहैंड जेट खरीदने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Donald Trump: राष्ट्रपति ट्रंप बोले- 2028 में उपराष्ट्रपति नहीं बनूंगा, तीसरे कार्यकाल पर चुप्पी बरकरार


मानवाधिकार मुद्दे पर भी हुई बात
प्रधानमंत्री स्टार्मर की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब तुर्की के अभियोजकों ने सोमवार को इस्तांबुल के जेल में बंद मेयर एक्रेम इमामोग्लू के खिलाफ नए आरोप दायर किए हैं। इन आरोपों में एर्दोगन के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माने जाने वाले इस राजनेता पर "जासूसी" गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। इमामोग्लू को मार्च में भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था, जिसका उन्होंने पुरजोर खंडन किया है। स्टार्मर के प्रवक्ता टॉम वेल्स ने तुर्किए के मानवाधिकार रिकॉर्ड के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम मतभेदों के क्षेत्रों में अपने समकक्षों के साथ हमेशा बहुत ईमानदार रहे हैं। आर्थिक साझेदारी असहमति के क्षेत्रों पर खुलकर बातचीत के साथ-साथ चल सकती है।

ये भी पढ़ें:- Quad: 'अगले साल की शुरुआत में हो सकती है क्वाड बैठक, पीएम मोदी होंगे मेजबान', ऑस्ट्रेलिया के PM ने जताई उम्मीद

तुर्की का दीर्घकालिक लक्ष्य- स्वदेशी KAAN फाइटर जेट
तुर्की इस समय अपने घरेलू 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान KAAN को विकसित कर रहा है, जो 2028 तक तैयार होने की उम्मीद है। इस बीच तुर्की 40 यूरोफाइटर, 40 अमेरिकी F-16 और 40 F-35 जेट्स खरीदने की योजना पर काम कर रहा है ताकि उसकी एयरफोर्स का ट्रांजिशन फ्लीट तैयार हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed