फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   turkey earthquake indian army setup field hospital for medical assistance operation dost indian ambassador

Turkey: भारतीय सेना के अस्पताल में हो रहा भूकंप प्रभावितों का इलाज, राजदूत बोले-लोगों की मदद के लिए तैयार

Sat, 11 Feb 2023 03:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Feb 2023 03:50 PM IST
सार

राजदूत ने बताया कि तुर्किये में 3000 भारतीय रहते हैं, जिनमें से अधिकतर भूकंप प्रभावित इलाकों में नहीं रहते हैं। कई लोग वहां से जा चुके हैं।

विज्ञापन
turkey earthquake indian army setup field hospital for medical assistance operation dost indian ambassador
लोगों का इलाज करते भारतीय सेना के अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भूकंप प्रभावित तुर्किये की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन दोस्त शुरू किया है। जिसके तहत एनडीआरएफ और भारतीय सेना के जवान तुर्किये पहुंच चुके हैं और वहां राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। भारतीय सेना ने तुर्किये में भूकंप प्रभावित लोगों के इलाज के लिए एक फील्ड अस्पताल भी बनाया है। तुर्किये में भारत के राजदूत विरेंद्र पॉल ने बताया कि भारत से पांच सी-17 एयरक्राफ्ट तुर्किये पहुंच चुके हैं। अभी लोगों को खोजने और बचाने के साथ ही उन्हें चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराना प्राथमिकता है। एनडीआरएफ के 101 जवान भूकंप का केंद्र रहे गजियांटेप इलाके में राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने हाते प्रांत में 30 बिस्तरों वाला एक फील्ड अस्पताल तैयार किया है, जहां लोगों का इलाज किया जा रहा है। दो सी-17 एयरक्राफ्ट, मेडिकल टीम और जरूरी सामान को लेकर तुर्किये पहुंचे हैं। तुर्किये में हालात काफी गतिमान हैं, हर दिन नई जरूरतें सामने आ रही हैं। जहां तक भारत की बात है हम लोगों की जरूरत का ध्यान रख रहे हैं। राजदूत ने बताया कि तुर्किये में 3000 भारतीय रहते हैं, जिनमें से अधिकतर भूकंप प्रभावित इलाकों में नहीं रहते हैं। कई लोग वहां से जा चुके हैं। हम लोगों के संपर्क में हैं फिलहाल किसी भारतीय के भूकंप प्रभावित इलाके में फंसे होने की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय सेना के इस अस्पताल में मेडिकल, सर्जिकल और इमरजेंसी वार्ड के साथ ही एक्सरे लैब, मेडिकल स्टोर की सुविधा मिल रही है। बता दें कि तुर्किये में आए 7.8 मैग्नीट्यूड के भूकंप से भारी तबाही मची है। इस भूकंप में हजारों इमारतें धराशायी हो गई हैं और अभी तक 24 हजार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। भूकंप के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने तुर्किये के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें राहत बचाव कार्य के लिए जरूरी उपकरणों के साथ रवाना की थी। एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को ही तुर्किये की सेना के साथ मिलकर 8 साल की बच्ची को भूकंप के मलबे से सुरक्षित निकाला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed