फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Turkey captured sister of Abu Bakr al-Baghdadi from Syrian town and is interrogating her

बगदादी की बहन को तुर्की ने सीरिया से पकड़ा, उगल सकती है कई राज

Tue, 05 Nov 2019 08:51 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 05 Nov 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
Turkey captured sister of Abu Bakr al-Baghdadi from Syrian town and is interrogating her
रस्मिया अवाद (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

तुर्की का कहना है कि उसने अमेरिकी कार्रवाई में मारे गए आईएस सरगना अबु बकर अल-बगदादी की बहन को सोमवार को उत्तरी सीरिया के शहर अजाज से पकड़ा है। उसके साथ उसके पति और बहू को भी पकड़ा गया है। इन सभी से पूछताछ जारी है। यह जानकारी तुर्की अधिकारियों ने रॉयटर्स को दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बगदादी की बहन का नाम रनस्मिया अवाद है जो 65 साल की है। उसे छापेमारी के दौरान अजाज के नजदीक से पकड़ा गया है। जब उसे पकड़ा गया तब उसके साथ उसके पांच बच्चे भी थे। अधिकारी ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि आईएसआईएस के आंतरिक कामकाज को लेकर बगदादी की बहन से खुफिया जानकारी इकट्ठा की जा सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार रसमिया भी आईएस से जुड़ी हुई थी। वह आतंकी संगठन को खुफिया जानकारी देती थी। खुफिया जानकारी के आधार पर तुर्की के अधिकारियों ने उसे पकड़ा है। बगदादी की बहन को लेकर ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से रॉयटर्स का कहना है कि वह इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि पकड़ी गई महिला बगदादी की बहन है या नहीं।

पिछले महीने बगदादी सीरिया की एक सुरंग में छिपा हुआ था। उन्होंने कहा कि घिर जाने के बाद बगदादी ने खुद को पत्नी और बच्चों सहित उड़ा लिया। बगदादी की मौत की कई बार खबरें सामने आई हैं लेकिन फिर वह जिंदा हो जाता था लेकिन बीते गुरुवार को आईएस ने खुद अपने आका के मारे जाने की पुष्टि की। संगठन ने ऑनलाइन एक ऑडियो टेप जारी करते हुए कहा कि उनका सरगना मारा गया है और वह अमेरिका से इसका बदला जरूर लेंगे।

28 अक्तूबर को मारा गया था बगदादी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि पिछली रात अमेरिका दुनिया के नंबर एक आतंकी को इंसाफ के दायरे में लाया गया। अबु बकर अल-बगदादी मारा गया। वह दुनिया के सबसे खूंखार और हिंसक संगठन का संस्थापक और सरगना था। ट्रंप ने कहा कि बगदादी फिर कभी किसी निर्दोष महिला, व्यक्ति और बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा सकेगा। वह एक कुत्ते और डरपोक की मौत मरा। दुनिया अब पहले से ज्यादा सुरक्षित है। ट्रंप ने आईएस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए रूस, सीरिया और तुर्की को भी शुक्रिया कहा। ट्रंप ने कहा कि वह ऑपरेशन को देख रहे थे।

2004 में लिए गए डीएनए से उसकी पहचान की गई

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के कमांडर मरीन कॉर्प्स जनरल केनेथ मैकेंजी ने कहा कि बगदादी की पहचान उसके डीएनए के साथ तुलना के माध्यम से की गई थी, उसका यह डीएनए 2004 में एक इराकी जेल में बंदी रहने के दौरान लिया गया था। उन्होंने कहा कि बगदादी के अवशेषों को पहचान के लिए अमेरिकी बेस पर वापस भेज दिया गया था। मैकेंजी ने कहा कि इसके बाद बगदादी को उसकी मौत के 24 घंटे के भीतर समुद्र में दफन कर दिया गया।

उन्होंने उस कुत्ते के बारे में भी जानकारी दी जिसने बगदादी का पीछा करते हुए उसे खोज निकाला था। उन्होंने कहा कि इस कुत्ते के पास 50 लड़ाकू अभियानों का चार साल का अनुभव है और वह सुरंग में घायल हो गया था, लेकिन वह ठीक होकर ड्यूटी पर वापस लौट आया है।

बगदादी के साथ दो बच्चे, चार महिलाएं और एक आदमी भी मारे गए

मैंकेजी ने बताया कि बगदादी के साथ, दो बच्चे, चार महिलाएं और एक आदमी भी अमेरिकी सेना की कार्रवाई में मारे गए। उन्होंने बताया कि मारी गई महिला में से एक ने सुसाइड बेल्ट बांधी हुई थी, जो हमारे लिए खतरे का सबब बन सकती थी। इसलिए हमने उसे मार गिराया। उन्होंने आगे बताया कि जब हम कार्रवाई के लिए गए तो हमारे हेलिकॉप्टरों पर अज्ञात हमलावरों ने हमला शुरु कर दिया। जिसके जवाब में हमने उन पर हवाई हमला किया और कई आतंकियों को मार गिराया। 

पेंटागन द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जिन लोगों पर हवाई हमले किए गए वे एक दर्जन से अधिक लोग थे। मैकेंजी ने छापे में पकड़े गए दो लोगों के बारे में कोई और जानकारी देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि परिसर से इलेक्ट्रॉनिक्स और दस्तावेजों की पर्याप्त मात्रा बरामद की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed