फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tunisia: 394 people rescued from a wooden boat full of migrants in the Mediterranean Sea

ट्यूनीशिया: भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी एक लकड़ी की नौका से 394 लोगों को बचाया गया

Mon, 02 Aug 2021 04:15 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, ट्यूनीशिया
एजेंसी, ट्यूनीशिया Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 02 Aug 2021 04:15 AM IST
सार

  • बचाए गए प्रवासियों में मुख्य रूप से मोरक्को, बांग्लादेश, मिस्र और सीरिया के नागरिक
  • बेहद खतरनाक तरीके से भरी इस लकड़ी की नौका का इंजन हो गया था खराब

विज्ञापन
Tunisia: 394 people rescued from a wooden boat full of migrants in the Mediterranean Sea
ट्यूनीशिया में लकड़ी की नाव से 394 प्रवासियों को बचाते हुए - फोटो : twitter

विस्तार

ट्यूनीशियाई जल क्षेत्र के भूमध्य सागर में रविवार को खतरनाक तरह से प्रवासियों से भरी एक लकड़ी की नौका से 394 लोगों को बचाया गया है। मानवीय बचाव कार्यों से जुड़े फ्रांस और जर्मनी के दो जहाजों ने इस ऑपरेशन में लगभग छह घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को सकुशल निकाला। बचाए गए प्रवासियों में मुख्य रूप से मोरक्को, बांग्लादेश, मिस्र और सीरिया के नागरिक थे। समाचार एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


उत्तरी अफ्रीकी तट से 68 किमी (42 मील) दूर ट्यूनीशियाई जल क्षेत्र में प्रवासियों से बेहद खतरनाक तरीके से भरी इस लकड़ी की नौका का इंजन खराब हो गया था। साथ ही नौका में पानी भी भर रहा था। जर्मन और फ्रांसीसी एनजीओ जहाजों सी-वॉच 3 और ओशन वाइकिंग ने बाचवा कार्य को अंजाम दिया।
विज्ञापन


अभियान की कमान सी-वॉच 3 ने संभाली और 141 को निकाला। वहीं नौका के अन्य लोगों को ओशन वाइकिंग ने निकाला। अभियान को बाद में जर्मन एनजीओ के जहाज यॉट नादिर ने भी सहयोग दिया। हालांकि नौका में सवार प्रवासियों में किसी की मौत या घायल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के महीनों में मौसम की स्थिति में सुधार की वजह से लीबिया और ट्यूनीशिया से इटली और यूरोप के अन्य हिस्सों के लिए प्रवासियों का आवागमन बहुत बढ़ गया है। संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार इस वर्ष अफ्रीका और मध्य पूर्व में संघर्ष और गरीबी से भागे 1100 से अधिक लोग इसी तरह से भूमध्य सागर में मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed