फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tucker Carlson Quits Fox News: news industry are shocked by incident of big TV anchors removed

Tucker Carlson Quits Fox News: अमेरिका में नामी टीवी एंकरों पर क्यों टूट पड़ा है कहर?

Wed, 26 Apr 2023 01:57 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 26 Apr 2023 01:57 PM IST
सार

Tucker Carlson Quits Fox News: कार्लसन के बारे में बहुचर्चित रहा है कि वे अपने शो में षड्यंत्र की कहानियों (कॉन्सिपैरिसी थ्योरीज) को विश्वसनीयता देते थे और समाज के एक तबके के खिलाफ गुस्सा भड़काते थे। उनके इस स्टाइल ने दूसरे न्यूज चैनलों को भी आक्रोश भड़काने की रणनीति अपनाने पर मजबूर किया था...

विज्ञापन
Tucker Carlson Quits Fox News: news industry are shocked by incident of big TV anchors removed
Tucker Carlson Quits Fox News - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

अमेरिका में एक के बाद एक बड़े एंकरों को उनके चैनलों से हटाए जाने की घटना से केबल न्यूज कारोबार से जुड़े लोग सदमे में हैं। चैनलों के इन फैसलों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। मीडिया विश्लेषकों के मुताबिक दर्शक जुटाने की कोशिश में गुजरे वर्षों में टीवी न्यूज अधिक से अधिक एकपक्षीय और भड़काऊ होता गया है। लेकिन जिन चेहरों ने टीवी न्यूज को ऐसा रूप दिया, वे अब कई चैनलों को बोझ महसूस हो रहे हैं।

विज्ञापन

इस सोमवार को देश के सबसे लोकप्रिय न्यूज चैनल फॉक्स ने एलान किया कि यह टीवी नेटवर्क और मशहूर एंकर टकर कार्लसन एक दूसरे से ‘अलग होने पर राजी’ हो गए हैं। टकर कार्लसन तकरीबन एक दशक तक इस चैनल के साथ रहे और वे इसका चेहरा बन गए थे। रोज रात को आठ बजे आने वाला कार्लसन का शो अमेरिकी टीवी न्यूज की दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय शो था।

विज्ञापन

बताया जाता है कि फॉक्स न्यूज मैनेजमेंट ने कार्लसन को हटाने का फैसला पिछले शुक्रवार को लिया। जब कार्लसन को इसकी सूचना दी गई, तो वे सकते में रह गए। कुछ खबरों में बताया गया है कि चैनल के खिलाफ चले एक मानहानि मुकदमे में कार्लसन से संबंधित सूचनाओं को मैनेजमेंट ने अपने लिए हानिकारक माना और उनसे संबंध तोड़ने का निर्णय ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्लसन के शो को औसतन रोज रात 30 लाख लोग देखते थे। फॉक्स के प्रतिद्वंद्वी न्यूज चैनलों एमएसएनबीसी और सीएनएन उस टाइम स्लॉट में औसत दर्शक संख्या दस लाख से भी कम रही है। कार्लसन के बारे में बहुचर्चित रहा है कि वे अपने शो में षड्यंत्र की कहानियों (कॉन्सिपैरिसी थ्योरीज) को विश्वसनीयता देते थे और समाज के एक तबके के खिलाफ गुस्सा भड़काते थे। उनके इस स्टाइल ने दूसरे न्यूज चैनलों को भी आक्रोश भड़काने की रणनीति अपनाने पर मजबूर किया था।

कार्लसन को हटाने की चर्चा गर्म रहने के बीच ही यह खबर भी आई कि सीएनएन ने अपने मशहूर एंकर डॉन लेमॉन को हटा दिया है। लेमॉन ने एक ट्विट में कहा है कि उन्हें सीएनएन से हटाए जाने की खबर उनके एजेंट ने दी और उससे वे चकित रह गए।

फॉक्स और सीएनएन दोनों ने अपने मशहूर एंकरों को हटाने की घोषणा के साथ यह नहीं बताया कि उनकी जगह पर वे किसकी नियुक्ति कर रहे हैं। जानकारों के मुताबिक कार्लसन और लेमॉन जैसे मशहूर एंकरों की जगह भरने वाले एंकर को ढूंढना आसान नहीं है। इस बीच मंगलवार को कॉमकास्ट कंपनी ने एलान किया कि उसने अपने एनबीसीयू के सीईओ जेफ शेल को कंपनी की एक महिला के साथ ‘अनुचित संबंध’ के आरोप के कारण हटा दिया है।

सोमवार को यह खबर आई थी कि सीएनबीसी की वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय संवाददाता हेडली गैंबल के साथ कथित संबंध के मामले में शेल के खिलाफ जांच की जा रही है। गैंबल के वकील ने अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि उन्होंने शेल के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत कॉमकास्ट कंपनी के पास दर्ज कराई है।  

इन तीनों बर्खास्तगियों से अमेरिकी मीडिया जगत के लोग सदमे में हैं। विश्लेषकों के मुताबिक ये तीनों फैसले यह बताते हैं कि चैनल वैसे चेहरों से खुद को अलग कर रहे हैं, जिनके कारण कंपनी की स्थिरता खतरे में पड़ सकती है। ऐसा करते हुए वे उन चेहरों को भी नहीं बख्श रहे हैं, जिनके जाने से चैनल की टीआरपी पर भारी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed