{"_id":"63ef22b6c14a85e0b106661d","slug":"ttp-hizbul-mujahideen-remain-global-terrorist-organization-no-change-in-designation-after-review-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Terrorism: टीटीपी और हिजबुल मुजाहिदीन बने रहेंगे वैश्विक आतंकी संगठन, अमेरिका ने दर्जा बदलने से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Terrorism: टीटीपी और हिजबुल मुजाहिदीन बने रहेंगे वैश्विक आतंकी संगठन, अमेरिका ने दर्जा बदलने से किया इनकार
Fri, 17 Feb 2023 12:16 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:16 PM IST
सार
तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान को एक सितंबर 2010 को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया गया था। साथ ही इसके नेताओं हकीमुल्ला महसूद और वली उर रहमान को वैश्विक आतंकी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
Hizbul Mujahideen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिजबुल मुजाहिदीन और तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान का वैश्विक आतंकी संगठन का दर्जा बरकरार रहेगा। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि समीक्षा के दौरान ऐसा कोई कारण नहीं मिला, जिसके चलते इन आतंकी संगठनों के दर्जे में कोई बदलाव किया जाए। बता दें कि गुरुवार को विदेशी आतंकी संगठनों जैसे तहरीक ए तालिबान, हिजबुल मुजाहिदीन और आर्मी ऑफ इस्लाम आदि के दर्जे को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में इन आतंकी संगठनों के दर्जे में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि प्रशासनिक दस्तावेजों की समीक्षा और अटॉर्नी जनरल, वित्त मंत्री से सलाह के बाद यह फैसला किया गया है। वैश्विक आतंकी संगठन घोषित होने के बाद आतंकी संगठनों को फंडिंग पाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान को एक सितंबर 2010 को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किया गया था। साथ ही इसके नेताओं हकीमुल्ला महसूद और वली उर रहमान को वैश्विक आतंकी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
टीटीपी को पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसा आतंकी संगठन है, जिसकी कई शाखाएं हैं और यह अफगानिस्तान पाकिस्तान की सीमा से संचालित होता है। साल 2007 में बनाए गए तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान की विचारधारा अफगान तालिबान से मिलती है। वहीं पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन भी एक वैश्विक आतंकी संगठन है, जिसे अमेरिका, कनाडा, भारत और यूरोपीय यूनियन ने वैश्विक आतंकी घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन