फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tsunami warning issued after two quakes, one with magnitude of 7.4, Pacific coast Russia

Russia: रूस के प्रशांत तट पर आए दो शक्तिशाली भूकंप, एक की तीव्रता 7.4 मापी गई; सुनामी की चेतावनी

Sun, 20 Jul 2025 01:07 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 20 Jul 2025 01:07 PM IST
सार

रूस के प्रशांत तट पर शनिवार को दो शक्तिशाली भूकंप दर्ज किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 7.4 मापी गई। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंपों के बाद तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Tsunami warning issued after two quakes, one with magnitude of 7.4, Pacific coast Russia
भूकंप - फोटो : संवाद

विस्तार

रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास रविवार को समुद्र में दो शक्तिशाली भूकंप दर्ज किए गए। जिनमें से एक की तीव्रता 7.4 रही। इसके बाद प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने क्षेत्र के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 7.4 तीव्रता का भूकंप 20 किलोमीटर की गहराई में आया और इसका केंद्र पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से 144 किलोमीटर पूर्व में स्थित था। इस शहर की आबादी करीब 1.8 लाख है। इससे कुछ मिनट पहले उसी क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इन दो शक्तिशाली भूकंपों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अधिकारियों ने तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर जाने की सलाह दी है। जर्मनी के रीसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस (जीएफजेड) मॉनिटर ने भी भूकंप की पुष्टि की है कि रविवार को कामचटका क्षेत्र के पूर्व में 6.7 तीव्रता का कम से कम एक भूकंप दर्ज किया गया। जीएफजेड ने बाद में इसे 7.4 तीव्रता का बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sleeping Prince Died: सऊदी अरब के स्लीपिंग प्रिंस का निधन, 20 साल से कोमा में थे अलवलीद बिन खालेद

आपातकालीन टीमें सक्रिय कर दी गई हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र में इतनी तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनामी आने की आशंका बनी रहती है। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने दूसरे भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी के चलते तटीय बस्तियों के निवासियों से तट से दूर रहने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने कहा कि निवासियों को निकालने की तत्काल कोई योजना नहीं है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed