फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trust in stablecoins also broken amid crypto crash

शेयर बाजारों में मची उथल-पुथल: क्रिप्टो क्रैश के बीच स्टेबल कॉइंस पर से भी टूटा भरोसा

Sat, 14 May 2022 05:29 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 14 May 2022 05:29 PM IST
सार

विश्लेषकों ने कहा है कि ताजा घटनाओं के कारण स्टेबल कॉइंस में लोगों का भरोसा टूट गया है, जबकि अब तक इनमें निवेश को सुरक्षित समझा जाता था। यूरो न्यूज के विश्लेषक पास्कल डेवीज ने लिखा है- हाल की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि स्टेबल कॉइन भी उतने ही अस्थिर और अनिश्चित हैं, जितनी कोई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी...

विज्ञापन
Trust in stablecoins also broken amid crypto crash
क्रिप्टो टैक्स - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

दुनिया भर के शेयर बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच निवेशक शेयरों, बॉन्ड, क्रिप्टोकरेंसी आदि सबकी बिकवाली कर रहे हैं। इस उथल-पुथल को अब ग्रेट मार्केट क्रैक-अप 2022 के नाम से जाना जा रहा है। बढ़ती महंगाई और बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कामकाजी तबकों के लिए यह तय करना मुश्किल हो गया है कि अब कहां निवेश करना सुरक्षित है। अर्थशास्त्रियों ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान अमेरिका सरकार ने अपने नागरिकों को जो आर्थिक मदद की, वहीं अब अर्थव्यवस्था की मुसीबत बन गया है। तब दी गई नकदी सहायता से अर्थव्यवस्था में मांग कायम रखने में कामयाबी मिली। लेकिन तब उदारता से बाजार में डाली नकदी मुद्रास्फीति का भी कारण बनी।

विज्ञापन


ताजा विश्लेषणों के मुताबिक पिछले साल अचानक जेब में आई रकम का बड़े पैमाने पर लोगों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश किया था। अब जिस तेजी से क्रिप्टोकरेंसी के भाव गिरे हैं, उस कारण बहुत से लोगों का वह निवेश बेकार चला गया है। क्रिप्टोकरेंसी का भाव गिरने से अमेरिका के एक बड़े तबके को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

20 फीसदी की गिरावट

वेबसाइट एक्सियोस.कॉम के विश्लेषक ब्रैडी डेल ने एक टिप्पणी में लिखा है कि क्रिप्टो का मार्केट अभी भी नया है। इसमें निवेश के बारे में अनुमान लगाना लगातार मुश्किल बना हुआ है। इस हफ्ते गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसियों के भाव में औसतन 20 फीसदी की गिरावट आई। सबसे ज्यादा हैरत की बात इसे माना गया है कि स्टेबल कॉइन कहे जाने वालीं क्रिप्टोकरेंसियों का भाव भी मुंह के बल गिरा है। स्टेबल कॉइन उन क्रिप्टोकरेंसियों को कहा जाता है, जिनका भाव डॉलर से जुड़ा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट यूरो न्यूज के मुताबिक क्रिप्टोकरेंसियों के भाव में आई गिरावट से यूरोपीय निवेशकों को अरबों यूरो का नुकसान हुआ है। क्रिप्टो प्रोजेक्ट- टेरा से जुड़ी दो स्टेबल कॉइंस के भाव औंधे मुंह गिरे। इसकी तुलना लीमैन ब्रदर्स के ध्वस्त होने से की गई है। अमेरिका में इन्वेस्टमेंट बैंक लीमैन ब्रदर्स के ध्वस्त होने के साथ ही वहां 2008 की मंदी की शुरुआत हो गई थी।

विश्लेषकों ने कहा है कि ताजा घटनाओं के कारण स्टेबल कॉइंस में लोगों का भरोसा टूट गया है, जबकि अब तक इनमें निवेश को सुरक्षित समझा जाता था। यूरो न्यूज के विश्लेषक पास्कल डेवीज ने लिखा है- हाल की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि स्टेबल कॉइन भी उतने ही अस्थिर और अनिश्चित हैं, जितनी कोई दूसरी क्रिप्टोकरेंसी।

क्रिप्टोकरेंसी बाजार वित्तीय स्थिरता के लिए खतरा

अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने इसी हफ्ते टेरा यूएसडी नाम के स्टेबल कॉइन का जिक्र करते हुए कहा है कि अनियमित क्रिप्टोकरेंसी बाजार वित्तीय स्थिरता के लिए खतरा हैं। उन्होंने सीनेट की बैंकिंग समिति के सामने अपनी गवाही में कहा- ‘टेरा यूएडी नाम के एक स्टेबल कॉइन का भाव तेजी से चढ़ा और फिर गिर गया। इससे यह आम बात जाहिर हुई है कि यह एक तेजी से फैल रही चीज है, जो वित्तीय स्थिरता के लिए खतरा है। इस स्थिति को ठीक करने का नियमों का ढांचा बनाना होगा।’

जानकारों ने कहा है कि सरकारों ने जागने में बहुत देर कर दी है। इस बीच क्रिप्टोकरेंसी के उतार-चढ़ाव के कारण हजारों लोग अपनी पूरी बचत गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed