Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Warns Reporter Claims US Has Foiled Most Iranian Attacks says If Iran Targets Me You are Gone Too

'ईरान ने मुझे निशाना बनाया तो तुम भी नहीं बचोगे': ट्रंप ने पत्रकार को दी चेतावनी, बोले- ज्यादातर हमले नाकाम

Tue, 17 Nov 2026 02:12 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 17 Nov 2026 02:12 AM IST
सार

ईरान के ड्रोन हमलों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन्हें निशाना बनाया गया तो पत्रकार भी हमले की चपेट में आ सकता है। उन्होंने 99.99 प्रतिशत ईरानी हमले नाकाम करने का दावा किया है। दूसरी ओर, छह अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद सेना की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। क्या अमेरिकी रक्षा व्यवस्था वाकई इतनी प्रभावी है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
Trump Warns Reporter Claims US Has Foiled Most Iranian Attacks says If Iran Targets Me You are Gone Too
ईरानी ड्रोन हमलों पर ट्रंप का बड़ा दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी ड्रोन हमलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें ईरान के ड्रोन हमलों में खुद को निशाना बनाए जाने का डर है, तो ट्रंप ने ऐसा जवाब दिया जिसने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने पत्रकार से कहा कि अगर ईरान उन्हें निशाना बनाने में सफल रहा तो पत्रकार भी हमले की चपेट में आ सकता है। हालांकि, ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी रक्षा प्रणालियों ने ईरान के ज्यादातर ड्रोन और मिसाइल हमलों को नाकाम कर दिया है।

विज्ञापन


ट्रंप सोमवार को व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें ईरानी ड्रोन से व्यक्तिगत खतरा महसूस होता है। इस पर उन्होंने कहा, ''मुझे आपकी चिंता है, क्योंकि अगर वे मुझे निशाना बनाते हैं तो आप भी नहीं बचेंगे।'' इसके बाद उन्होंने अपने आसपास के इलाके की ओर गोलाकार इशारा करते हुए कहा कि हमले का दायरा बड़ा हो सकता है। उन्होंने पत्रकार को सावधान रहने की सलाह भी दी। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


ट्रंप ने ईरानी ड्रोन और मिसाइलों को लेकर क्या दावा किया?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर अमेरिकी सैन्य रक्षा व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने दावा किया कि 28 फरवरी 2026 को ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू होने के बाद से ईरान ने 8,000 से 9,000 एकतरफा हमलावर ड्रोन दागे हैं। इनमें से केवल दो ही अमेरिकी रक्षा व्यवस्था को भेद पाए और पहले दिन कुवैत तथा सऊदी अरब में अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई। ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने करीब 2,000 बैलिस्टिक मिसाइलें भी दागीं, जिनमें से केवल एक अमेरिकी रक्षा प्रणाली को भेदकर जॉर्डन में अमेरिकी सैनिकों की मौत का कारण बनी। उन्होंने दावा किया कि ईरान की 99.99 प्रतिशत मिसाइलों और ड्रोन को रोक दिया गया या उनसे अमेरिकी नागरिकों की मौत नहीं हुई। उन्होंने अमेरिकी सेंट्रल कमांड की कार्रवाई को ऐतिहासिक रूप से प्रभावी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईरानी हमले में छह अमेरिकी सैनिकों की मौत का मामला क्या है?
ट्रंप के दावों के बीच 15 नवंबर को सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम 60 मिनट में एक जांच प्रसारित हुई थी। इसमें कुवैत के पोर्ट शुआइबा स्थित अमेरिकी सेना के कमांड पोस्ट पर एक मार्च को हुए ईरानी ड्रोन हमले की परिस्थितियों की पड़ताल की गई। इस हमले में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। जांच में सेना के मेजर स्टीफन रैम्सबॉटम ने बताया कि हमले से पहले उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में कमियों को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने इस मामले में अमेरिकी संसद की दोनों सदनों की सशस्त्र सेवा समितियों के सामने शिकायत भी दर्ज कराई थी।

अमेरिकी सेना की सुरक्षा व्यवस्था पर क्या सवाल उठे?
रैम्सबॉटम के मुताबिक, कमांड पोस्ट पर एकतरफा हमलावर ड्रोन से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। वहां मजबूत सुरक्षा घेरा, विशेष ड्रोन रोधी व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की भी कमी थी। उनके अनुसार, परिसर में कोई डॉक्टर या स्थायी चिकित्सा केंद्र नहीं था और केवल एक एंबुलेंस उपलब्ध थी। उन्होंने इस घटना को सैन्य रणनीति की विफलता बताया। जांच में यह भी सामने आया कि छह सैनिकों ने पहले ही अमेरिकी खुफिया जानकारी देखने की बात कही थी, जिसके अनुसार पोर्ट शुआइबा ईरान के निशाने पर था। सीबीएस की रिपोर्ट में पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य और राजनयिक ठिकानों पर हुए हमलों से हुए नुकसान का भी जिक्र किया गया।


रूस और ईरान के विदेश मंत्रियों के बीच क्या बातचीत हुई?
इसी बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को फोन पर बातचीत की। रूस के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी संकट को सुलझाने के तरीकों पर चर्चा की। रूस ने इस संकट के लिए अमेरिका और इस्राइल की ईरान के खिलाफ कार्रवाई को जिम्मेदार ठहराया। इन घटनाक्रमों के बीच ट्रंप एशिया की कई दिनों की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। वह फिलीपींस में 49वें आसियान शिखर सम्मेलन और इसके बाद चीन में 33वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान उनकी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात भी प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed