{"_id":"67d8607b4fdefc61650e605f","slug":"trump-warns-iran-it-will-face-consequences-of-further-attacks-from-yemen-s-houthi-rebels-world-news-in-hindi-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Unrest: ट्रंप की चेतावनी- हूती समर्थक ईरान भुगतेगा परिणाम, यमन में अमेरिकी हमले में अब तक 150+ हताहत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Unrest: ट्रंप की चेतावनी- हूती समर्थक ईरान भुगतेगा परिणाम, यमन में अमेरिकी हमले में अब तक 150+ हताहत
Mon, 17 Mar 2025 11:18 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:18 PM IST
सार
हूती विद्रोहियों को लेकर अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त रवैया अपना लिया है। जहां एक बार फिर ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को लेकर ईरान को बड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों का जिम्मेदार ईरान को ठहराया जाएगा। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों को लेकर अपना रवैया एकदम सख्त कर लिया है। इसी बीच सोमवार को ट्रंप ने चेतावनी दी कि यमन के हूती विद्रोहियों के हमलों का जिम्मेदार ईरान को ठहराया जाएगा। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि ईरान को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रुथ सोशल पर ये बातें लिखी, जिसमें उन्होंने हूतियों को भयावह गुंडा और ठग बताते हुए कहा कि उनके द्वारा किए गए किसी भी हमले का बहुत कठोर जवाब दिया जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप का आरोप
ट्रंप ने अपने बयान में आगे आरोप लगाया कि ईरान हूतियों को हथियार, पैसे, उन्नत सैन्य उपकरण और खुफिया जानकारी दे रहा है। इससे ये हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने यह दिखाने की कोशिश की है कि हूतियों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है, लेकिन असल में उनका पूरा नियंत्रण है और वे इन विद्रोहियों को पूरी तरह से समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- Pakistan: ISI के संरक्षण में कैसे मर रहे भारत के दुश्मन, बलूचिस्तान से पंजाब तक कौन कर रहा आतंकियों का अंत?
हूतियों ने की थी अमेरिका पर हमले की कोशिश
बता दें कि हूतियों ने हाल ही में अमेरिका के विमानवाहक पोत, यूएसएस हैरी एस. ट्रूमैन को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन कोई भी मिसाइल जहाज तक नहीं पहुंच पाई। इसको लेकर ट्रंप ने यह भी कहा कि अब से अगर हूतियों ने किसी भी तरह का हमला किया, तो उसे ईरान से जोड़ा जाएगा और ईरान को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Russia-Urkaine War: यूक्रेन युद्ध पर कल बात करेंगे व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप, क्रेमलिन ने की पुष्टि
अमेरिका का शिपिंग कॉरिडेर पर हमला
गौरतलब है कि बढ़ते तनाव के बीच बीते दिन अमेरिका ने दुनिया के सबसे व्यस्त शिपिंग कॉरिडोर में से एक पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, ताकि हूती विद्रोहियोंको सैन्य और वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करने से रोका जा सके। बता दें कि अमेरिकी हमलों में कम से कम 53 लोग मारे गए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हमले में सना और सादा जैसे क्षेत्रों में भी लोग घायल हुए हैं, जो हूतियों का मुख्य गढ़ हैं।