फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Putin, Trump will speak on Tuesday about war in Ukraine, Kremlin confirms

Russia-Urkaine War: यूक्रेन युद्ध पर कल बात करेंगे व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप, क्रेमलिन ने की पुष्टि

Mon, 17 Mar 2025 05:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 17 Mar 2025 05:57 PM IST
सार

Russia-Urkaine War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर बातचीत करेंगे। वहीं, क्रेमलिन ने भी पुष्टि की कि दोनों नेता बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
Putin, Trump will speak on Tuesday about war in Ukraine, Kremlin confirms
डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह कल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात करेंगे, ताकि यूक्रेन युद्ध को समाप्त किया जा सके। ट्रंप ने रविवार शाम फ्लोरिडा से वॉशिंगटन जाते समय एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम देखेंगे कि क्या हम मंगलवार को कुछ एलान कर सकते हैं। मैं मंगलवार को राष्ट्रपति पुतिन से बात करूंगा। (युद्ध को समाप्त करने के लिए) बहुत काम किया गया है। हम देखना चाहते हैं कि क्या हम इस युद्ध को समाप्त कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: कौन है जोशुआ रिबे? जिस पर भारतीय मूल की छात्रा सुदीक्षा को लापता करने का शक, बार-बार बदल रहा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्रेमलिन ने भी की ट्रंप-पुतिन की वार्ता की पुष्टि
वहीं, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार सुबह पुष्टित की कि दोनों नेता कल बातचीत करेंगे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि बातचीत का विषय क्या होगा। पेस्कोव ने कहा, हम कभी भी घटनाओं से पहले कुछ नहीं बताते और दो राष्ट्रपतियों के बीच बातचीत का विषय पहले सार्वजनिक नहीं किया जाता है। 

यूक्रेन के प्रति ट्रंप के रुख से नाराज हैं यूरोपीय देश
यह बातचीत रूस-यूक्रेन संघर्ष में अहम मोड़ साबित हो सकती है और ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका की विदेश नीति को नई दिशा देने का मौका हो सकता है। सहयोगी यूरोपीय देश ट्रंप की पुतिन से नजदीकी और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के प्रति उनके सख्त रूख से नाराज हैं। यूरोपीय देशों ने हाल ही में ओवल कार्यालय में जेलेंस्की के साथ तीखी बातचीत को लेकर ट्रंप की आलोचना की थी। 


2 अप्रैल अमेरिका के लिए मुक्ति का दिन: ट्रंप
एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने यह भी कहा कि वह दो अप्रैल से अपने टैरिफ प्लान पर आगे बढ़ रहे हैं, भले ही हाल ही में शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और आर्थिक प्रभाव को लेकर चिंता जताई गई है। उन्होंने कहा, 2 अप्रैल हमारे देश के लिए एक मुक्ति का दिन है। हम वह संपत्ति वापस हासिल कर रहे हैं, जो बहुत मूर्खता से पिछले राष्ट्रपति ने अन्य देशों को दे दी थी। 

ट्रंप ने टैरिफ प्लान में कुछ बदलाव किया है, जैसे मैक्सिको के साथ। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उनकी परस्पर टैरिफ की नीति में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा, अगर दूसरे देश हम पर टैरिफ लगाएंगे, तो हम भी उन पर टैरिफ लगाएंगे। इसके अलावा, ट्रंप ने यह भी कहा कि वह ऑटो, इस्पा और एल्युमिनियम पर अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed