फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   trump urges people to wear mask made at home says medicine use to treat malaria has good results in corona

ट्रंप ने दिया घर में बने मास्क पहनने का सुझाव, मलेरिया रोधी दवा के नतीजों को बताया अच्छा

Sat, 04 Apr 2020 10:30 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 04 Apr 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
trump urges people to wear mask made at home says medicine use to treat malaria has good results in corona
डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी देशवासियों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जन स्वास्थ्य उपाय के तौर पर स्वेच्छा से गैर-चिकित्सीय मास्क का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) का हवाला देते हुए ट्रंप ने लोगों से स्कार्फ या घर पर बने कपड़े के मास्क से चेहरा ढंकने और चिकित्सा वाले मास्क स्वास्थ्यकर्मियों के लिए छोड़ने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सीडीसी चिकित्सा या सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल करने की सिफारिश नहीं कर रही है। इनकी जरूरत अमेरिकियों की जान बचाने के लिए काम कर रहे चिकित्साकर्मियों को है। चिकित्सा रक्षा उपकरण अग्रणी मोर्चे पर काम कर रहे स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के लिए रखे होने चाहिए जो महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीसी ने सिफारिश की है कि अमेरिकी साधारण कपड़े का मास्क पहन सकते हैं जो या तो ऑनलाइन खरीदा गया हो या घर पर बना हो। कोरोना वायरस से अमेरिका में 7,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,70,000 लोग संक्रमित हुए हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से हाथ धोते रहने की भी अपील की है।

नए आंकड़ों के आधार पर सीडीसी ने कहा कि यह विषाणु निकटता से बात करते समय, खांसने या छींकने से तेज गति से फैलता है। वहीं, अमेरिका के एक शीर्ष वैज्ञानिक ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस सामान्य रूप से सांस लेने से भी फैल सकता है। उन्होंने हर किसी को मास्क पहनने की सलाह दी है।

अनुभवी अमेरिकी विशेषज्ञ एंथनी फॉसी ने फॉक्स न्यूज को बताया कि मास्क पर दिशा निर्देश बदले जाएंगे क्योंकि हाल ही में सामने आया है कि यह विषाणु तब भी फैल सकता है जब लोग महज बात कर रहे होते हैं। इस बीच, ट्रंप ने कहा कि मलेरिया के इलाज में दशकों से इस्तेमाल की जा रही हाइड्रोक्सीक्लोरोकीन दवाई के कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में अच्छे नतीजे मिल रहे हैं।

ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम इस विषाणु के इलाज और रोकथाम में हाइड्रोक्सीक्लोरोकीन और अन्य दवाओं के प्रभाव का अध्ययन करते रहेंगे और अमेरिकियों को अपने अध्ययन के बारे में पूरी तरह सूचित करेंगे।' उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब अमेरिका के संघीय और औषध प्रशासन ने कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में इस दवा के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी।

हालांकि, कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस कार्य बल के एक शीर्ष सदस्य ने अभी किसी नतीजे पर पहुंचने को लेकर आगाह किया है क्योंकि इस संबंध में जांच अभी चल रही है। ट्रंप ने जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अमेरिकी सेना की भूमिका का विस्तार करते हुए कहा कि युद्ध जैसी इस स्थिति से लड़ने के लिए कोई भी उससे बेहतर तैयार नहीं है।




उन्होंने कहा, 'हम सशस्त्र बलों की भूमिका का विस्तार कर रहे हैं क्योंकि अमेरिकी सेना के मुकाबले कोई भी युद्ध जीतने के लिए बेहतर तैयार नहीं है और हम युद्ध लड़ रहे हैं। अदृश्य दुश्मन से।' अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के कारण विदेशों में फंसे अपने करीब 37,000 नागरिकों को स्वदेश ला चुका है तथा उसकी 22,000 और नागरिकों को लाने की योजना है जिनमें से ज्यादातर दक्षिण एशिया में फंसे हैं खासतौर से भारत में।

दूतावास मामले के प्रधान उप सहायक मंत्री इयान ब्राउनली ने पत्रकारों से कहा, 'हमने 400 से अधिक विमानों से 60 से अधिक देशों से अमेरिका के 37,000 नागरिकों को निकाला। इनमें अकेले पिछले हफ्ते स्वदेश लाए गए 20,000 से अधिक अमेरिकी शामिल हैं।' उन्होंने कहा कि अमेरिका के विदेश विभाग की आने वाले दिनों में 70 उड़ानों की योजना है जिसमें हजारों और अमेरिकी नागरिकों को लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed