Musk-Trump Public Feud: एलन मस्क के सरकारी अनुबंधों में कटौती की धमकी; ट्रंप बोले- US प्रशासन आर्थिक नुकसान...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद अब इतना बढ़ गया है कि ट्रंप ने आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए मस्क की कंपनियों के सरकारी अनुबंध खत्म करने की धमकी तक दे दी है। मस्क ने पलटवार कर ट्रंप को अहसानफरामोश बताया और कहा कि बिना उनकी मदद ट्रंप चुनाव हार जाते। हालांकि इस झगड़े के चलते टेस्ला के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद अब इतना बढ़ गया है कि ट्रंप ने आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए मस्क की कंपनियों के सरकारी अनुबंध खत्म करने की धमकी तक दे दी है। मस्क ने पलटवार कर ट्रंप को अहसानफरामोश बताया और कहा कि बिना उनकी मदद ट्रंप चुनाव हार जाते। हालांकि इस झगड़े के चलते टेस्ला के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है।
विस्तार
ये भी पढ़ें:- Trump vs Musk Live Update: आर-पार के मूड में मस्क, कहा- अब असली धमाके का समय; स्पेसएक्स पर भी बड़ा फैसला लिया
मस्क ने किया पलटवार
ट्रंप की सरकारी अनुबंध में कटौती की धमकी पर एलन मस्क ने भी पलटवार करते हुए अपनी मंशा साफ कर दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अब असली धमाके का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि बहुत बड़ा बम गिराया जाए: डोनाल्ड ट्रंप एपस्टीन फाइलों में हैं। यही असली कारण है कि उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया है। मस्क ने ये भी कहा कि मेरे सरकारी अनुबंधों को रद्द करने के राष्ट्रपति के बयान के मद्देनजर, स्पेसएक्स अपने ड्रैगन अंतरिक्ष यान को तुरंत बंद करना शुरू कर देगा।
ये भी पढ़ें:- Musk Vs Trump: ट्रंप को मस्क की दो टूक- मेरे बिना चुनाव नहीं जीतते; जनता से पूछा- क्या अब नया दल बनाने का समय?
ट्रंप और मस्क के रिश्ते में तकरार
बता दें कि ट्रंप की यह नाराजगी तब सामने आई जब मस्क ने उनकी टैक्स और खर्च संबंधी नई योजना की सोशल मीडिया पर आलोचना की और इसे घिनौना बिल बताया। जवाब में ट्रंप ने कहा कि वे मस्क से बहुत निराश हैं और उन्हें काफी मदद देने के बाद अब मस्क उनकी सरकार की आलोचना कर रहे हैं। इसके बाद मस्क ने भी पलटवार करते हुए कहा कि बिना मेरी मदद के ट्रंप चुनाव हार जाते और ट्रंप को अहसानफरामोश बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बिल कभी दिखाया ही नहीं गया, बल्कि इसे रातों-रात पास कर दिया गया।
ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप बोले- मस्क से निराश हूं; एक-दूसरे से नफरत करने वाले छोटे बच्चों से की रूस-यूक्रेन की तुलना
ट्रंप के साथ झगड़े में गिरे टेस्ला के शेयर
इस झगड़े के बीच मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में 9% की गिरावट भी देखी गई। एक वक्त दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि मस्क ट्रंप की कैबिनेट बैठकों में शामिल होते थे, उनके साथ एयर फोर्स वन में सफर करते थे और मार-ए-लागो में उनके मेहमान बनते थे। लेकिन अब वही ट्रंप मस्क की आलोचना कर रहे हैं और मस्क भी पुराने ट्वीट्स निकालकर ट्रंप पर तंज कस रहे हैं।