फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Threatens Iran During Khamenei Funeral Says One Shot Could Eliminate Leadership

US-Iran: खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच ट्रंप की नई चेतावनी, क्या बातचीत करेगा अमेरिका या फिर बढ़ेगा टकराव?

Sun, 05 Jul 2026 09:32 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sun, 05 Jul 2026 09:32 AM IST
सार

Trump Threatens Iran: ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि वह ईरान के बचे हुए शीर्ष नेतृत्व को एक ही हमले में खत्म कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि फिर बातचीत करने वाला कोई नहीं बचेगा। ट्रंप के इस बयान से सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों देशों के बीच समझौता होगा या मध्य पूर्व में फिर तनाव बढ़ेगा? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Trump Threatens Iran During Khamenei Funeral Says One Shot Could Eliminate Leadership
खामेनेई के जनाजे के बीच ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका चाहे तो ईरान के बचे हुए शीर्ष नेतृत्व को एक ही हमले में खत्म कर सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं किया जाएगा, क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा। 

विज्ञापन

क्या बोले ट्रंप और बातचीत को लेकर क्या कहा?

ट्रंप ने कहा कि ईरान के सभी बड़े नेता एक जगह मौजूद हैं और अमेरिका चाहे तो एक ही हमले में उन्हें निशाना बना सकता है। लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा करना ठीक नहीं होगा, क्योंकि उसके बाद समझौते या बातचीत का रास्ता बंद हो जाएगा। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है और दोनों पक्षों ने खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने तक एक सप्ताह के लिए बातचीत और सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमति बनाई है। उनके मुताबिक इस दौरान कोई भी पक्ष एक-दूसरे पर हमला नहीं करेगा।

विज्ञापन

खामेनेई के अंतिम संस्कार में क्या हो रहा है?

अली खामेनेई 36 वर्षों तक ईरान के सर्वोच्च नेता रहे। उनकी मौत 28 फरवरी को उस समय हुई थी, जब अमेरिका और इस्राइल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे और इसके बाद मध्य पूर्व में युद्ध छिड़ गया था। युद्ध की स्थिति के कारण अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सामान्य इस्लामी परंपरा के अनुसार तुरंत नहीं हो सकी। ईरान ने 4 जुलाई से अंतिम संस्कार की रस्में शुरू कीं। कार्यक्रम में 7 जुलाई को क़ोम में धार्मिक आयोजन होंगे और 9 जुलाई को उनके पैतृक शहर मशहद में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। अंतिम विदाई में लाखों लोग सड़कों पर जुट रहे हैं, जिससे यह दुनिया की सबसे अधिक देखी जा रही घटनाओं में शामिल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम विदाई पर ट्रंप ने क्या प्रतिक्रिया दी?

अंतिम संस्कार के दौरान ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भावुक दिखाई दिए और उनकी आंखों में आंसू भी नजर आए। इस पर ट्रंप ने हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि ईरान की जनता खामेनेई से नफरत करती है। उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है कि ये आंसू असली नहीं बल्कि दिखावे के हों। ट्रंप ने इससे पहले भी कहा था कि अमेरिका ने ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह का समय दिया है और अब वह समझौते की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है।

क्या खामेनेई का बेटा अंतिम संस्कार में शामिल होगा?

अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने को लेकर भी चर्चा तेज है। सुरक्षा कारणों से उनके सार्वजनिक रूप से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कही जा रही है। बताया गया है कि इस्राइल की ओर से संभावित खतरे और निगरानी की आशंका को देखते हुए उनकी मौजूदगी जोखिम भरी मानी जा रही है। ऐसे में अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि अंतिम संस्कार के बाद अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ती है या फिर दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed