पूर्व जवान को रिहा करने पर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का शुक्रिया अदा किया, कहा- समझौता बरकरार है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी नौसेना के सेवानिवृत्त जवान माइकल आर व्हाइट को रिहा करने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को ईरान का शुक्रिया अदा किया। ट्रंप के प्रशासन में ईरान द्वारा हिरासत में लिए गए व्हाइट पहले अमेरिकी थे।
...to the UNITED STATES! We have now brought more than 40 American hostages and detainees back home since I took office. Thank you to Iran, it shows a deal is possible!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 4, 2020विज्ञापन
ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा कि, 'यह दिखाता है कि एक समझौता संभव है। मैंने अभी पूर्व अमेरिकी बंधक माइकल व्हाइट के साथ फोन पर बात की, जो ईरान से रिहा होने के बाद ज्यूरिख में है। वह जल्द ही अमेरिकी विमान से घर लौट रहे है।
I just got off the phone with former American hostage Michael White, who is now in Zurich after being released from Iran. He will be on a U.S. plane shortly, and is COMING HOME...
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 4, 2020
ट्रंप ने एक और ट्वीट किया, जिसमें लिखा कि, 'संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए! जब से मैंने पदभार संभाला है, हम अब तक 40 से अधिक अमेरिकी बंधकों और बंदियों को घर ला चुके हैं। ईरान का धन्यवाद, यह दिखाता है कि समझौता संभव है!
कैदियों की अदला-बदली के मुद्दे पर, ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ ने ट्वीट किया, 'खुशी है कि डॉक्टर माजिद ताहेरी और व्हाइट जल्द ही अपने परिवारों के साथ जुड़ेंगे। प्रोफेसर साइरस असगरी बुधवार को खुशी-खुशी अपने परिजन से मिले। हम सभी कैदियों के साथ ऐसा ही व्यव्हार चाहते हैं। ईरानी विदेश मंत्री ने यह भी जोड़ा कि दोनों देशों के कैदियों की अदला-बदली में कोई समस्या नहीं है। हमें इस मुद्दे पर कोई आयोजित करने की आवश्यकता नहीं है।
बताते चले कि बुधवार को, ईरानी वैज्ञानिक साइरस असगरी, जिन्हें अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) द्वारा गिरफ्तार किया गया था, को रिहा किया गया। इन कैदियों की अदला-बदली ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप ईरान को अब तक 2015 के परमाणु समझौते के तहत मिल रही सभी रियायतों पर प्रतिबंध लगाकर इसे खत्म करने जा रहा है। यहां यह बताना भी जरूरी हो जाता है कि दोनों देशों के मध्य पिछले कुछ समय से रिश्ते बेहद ही तनावपूर्ण रहे हैं।