फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump signs measure blocking California's ban on new sales of gas-powered cars News In Hindi

कैलिफोर्निया से तकरार तेज: ट्रंप ने रोका गैस संचालित कारों पर बैन, इलेक्ट्रिक कारों की क्षमता पर भी उठाए सवाल

Fri, 13 Jun 2025 03:13 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 03:13 AM IST
सार

ट्रंप और कैलिफोर्निया सरकार के बीच बढ़ते तकरार के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैलिफोर्निया में 2035 तक गैस से चलने वाली कारों की बिक्री रोकने वाले कानून को सस्पेंड करने वाला प्रस्ताव साइन किया। ट्रंप ने इसे देश के लिए नुकसानदायक बताया। साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों की क्षमता पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Trump signs measure blocking California's ban on new sales of gas-powered cars News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कैलिफोर्निया की सरकार के बीच तकरार दिन-प्रतिदिन और गहराता ही जा रहा है। इसी बीच ट्रंप ने गुरुवार को एक ऐसा प्रस्ताव साइन किया, जिससे कैलिफोर्निया में 2035 तक नई गैस से चलने वाली कारों की बिक्री पर बैन लगाने का कानून रुक गया। ट्रंप ने इस कानून को पागलपन भरा और देश के लिए विनाशकारी बताया।

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक कार्यक्रम के दौरान तीन अहम प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कैलिफोर्निया के गैस कारों पर बैन को रोकना, भारी ट्रकों से निकलने वाले धुएं पर लगाम के नियम हटाना और टेलपाइप से होने वाले प्रदूषण को कम करने वाली नीतियों को खत्म करना शामिल है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं व्हाइट हाउस में ट्रंप ने इलेक्ट्रिक कारों की क्षमता और भरोसे पर सवाल उठाए, लेकिन एलन मस्क की कंपनी के लिए कुछ सकारात्मक बातें भी कहीं, हालांकि दोनों के रिश्ते हाल में तनावपूर्ण रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Air India Plane Crash: 'यह भयानक दुर्घटना...', अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विमान हादसे पर जताया दुख

कैलिफोर्निया सरकार का जवाब: अदालत में चुनौती
ट्रंप के प्रस्ताव पर दस्तखत होने से पहले ही कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बॉन्टा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य इस कदम को अदालत में चुनौती देगा। उन्होंने कहा कि ये फैसले न सिर्फ अवैध हैं, बल्कि राजनीतिक बदले की भावना से भरे हुए हैं। इससे लोगों की सेहत और पर्यावरण पर सीधा असर पड़ेगा। ध्यान रहे कि कैलिफोर्निया के साथ 10 अन्य डेमोक्रेटिक राज्यों ने भी इस कानूनी लड़ाई में साथ देने का लान किया है।

ये भी पढ़ें:- US: 'मैंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रोका, मिले इसका श्रेय'; फिर क्रेडिट को लालायित ट्रंप, कश्मीर पर कही ये बात

ट्रंप बनाम न्यूसम
 और गहराया टकराव
गौरतलब है कि यह कदम राष्ट्रपति ट्रंप और कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम के बीच बढ़ते टकराव का हिस्सा है। हाल ही में ट्रंप ने इमिग्रेशन प्रदर्शनों के दौरान लॉस एंजिलिस में फौज भेजने का फैसला लिया था, जिसे लेकर विवाद और बढ़ गया है। देखा जाए तो यह पूरा मामला अब अमेरिका में पर्यावरण नीतियों, राज्यों के अधिकार और राजनीति के बीच चल रही खींचतान को और गहरा करता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed