फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   austin ice agent shooting man protesters immigration enforcement investigation

ट्रैफिक रोका, फिर चला दी गोली: ऑस्टिन में आईसीई एजेंट ने शख्स को किया घायल; सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी

Mon, 21 Sep 2026 05:45 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, ऑस्टिन।
पीटीआई, ऑस्टिन। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 05:45 AM IST
सार

टेक्सास के ऑस्टिन में ट्रैफिक रोकने के बाद आईसीई एजेंट ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। गोली उसके धड़ में लगी और अस्पताल में उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। घटना के बाद करीब 100 प्रदर्शनकारी मौके पर जुटे और जांच को लेकर सवाल उठाए। ऑस्टिन के मेयर ने मामले की जांच में स्थानीय पुलिस को शामिल करने की मांग की है।
 

विज्ञापन
austin ice agent shooting man protesters immigration enforcement investigation
अमेरिका में गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन में रविवार दोपहर एक आईसीई एजेंट ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। घटना शहर के उत्तरी हिस्से में हुई। ऑस्टिन पुलिस प्रमुख लिसा डेविस ने बताया कि गोली व्यक्ति के धड़ में लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। पुलिस के मुताबिक घटना एक ट्रैफिक स्टॉप के बाद हुई। ऑस्टिन पुलिस का कोई अधिकारी इस कार्रवाई या गोलीबारी में शामिल नहीं था।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़
गोलीबारी की खबर के बाद घटनास्थल पर करीब 100 प्रदर्शनकारी पहुंच गए। वहां बड़ी संख्या में कानून प्रवर्तन अधिकारी भी तैनात थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने दंगा नियंत्रण ढाल लिए पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जताई। कुछ लोग वहां से गुजर रही गाड़ियों की ओर चिल्ला रहे थे। कई वाहन चालकों ने हॉर्न बजाकर प्रदर्शन का समर्थन किया। एक व्यक्ति के हाथ में पोस्टर था, जिस पर एक तरफ 'Nobody is safe' और दूसरी तरफ 'आईसीई नाजी' लिखा था।
विज्ञापन


मेयर बोले- जांच में स्थानीय पुलिस भी हो
ऑस्टिन के मेयर किर्क वॉटसन ने मामले की जांच में शहर की पुलिस को शामिल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे जांच में स्पष्ट और तीसरे पक्ष की नजर बनी रहेगी। मेयर ने कहा कि इस मामले की जांच अकेले आईसीई के हाथ में देना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऑस्टिन के लोगों को अपने शहर में सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है। उनके मुताबिक सही तरीके से हुई जांच मामले की विश्वसनीयता बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल व्यक्ति की पहचान अभी साफ नहीं
पुलिस प्रमुख डेविस ने कहा कि घायल व्यक्ति की राष्ट्रीयता के बारे में अभी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद उनके पास साझा करने के लिए ज्यादा तथ्य नहीं हैं। विभाग की विशेष जांच इकाई घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक घटनास्थल पर एक गहरे नीले रंग की टोयोटा कोरोला खड़ी थी। कार के यात्री पक्ष के दरवाजे पर नुकसान के निशान थे। वहां गोलियों के निशान जैसे निशान भी दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: ट्रंप के 'विजय द्वार' में बनेगा सैन्य अड्डा: ड्रोन-स्नाइपर से गोला-बारूद तक का इंतजाम, क्या है प्लान?

आईसीई ने जांच को लेकर नहीं दी जानकारी
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग, जिसके अधीन आईसीई काम करता है, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुआ। विभाग ने घटना के बारे में जानकारी मांगने पर तत्काल कोई जवाब भी नहीं दिया। मेयर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें पता है कि गोली चलाने वाला संघीय एजेंट इस समय कहां है, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसी घटना में शामिल एजेंट शहर या राज्य छोड़कर नहीं जाएगा।


पहले भी घट चुकी है घटना
ऑस्टिन की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब इस गर्मी में पूरे अमेरिका में आईसीई की कार्रवाई तेज हुई है। खबर के मुताबिक, जुलाई और अगस्त में पहली बार आईसीई ने एक महीने में 50 हजार से ज्यादा गिरफ्तारियां कीं। जुलाई में ह्यूस्टन के 52 वर्षीय लोरेंजो सालगाडो अराउजो की आईसीई अधिकारी की गोली से मौत हुई थी। इसी महीने मेन में 25 वर्षीय कोलंबियाई नागरिक जोहान सेबेस्टियन को भी आईसीई अधिकारी ने गोली मारी थी।

सांसद ने कार्रवाई रोकने की मांग की
ऑस्टिन से डेमोक्रेट सांसद ग्रेग केसार ने मामले की जांच में पारदर्शिता की मांग की है। उन्होंने कहा, 'यह भयावह है कि यह डर हमारे दरवाजे तक आ गया है।' केसार ने कहा कि ऑस्टिन को सुरक्षित रखने के लिए आईसीई को शहर में अपनी कार्रवाई का विस्तार बंद करना चाहिए। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पिछले सर्दियों में मिनेसोटा में एलेक्स प्रेटी और रेनी गुड की मौतों के बाद भी प्रशासन की आव्रजन कार्रवाई की व्यापक आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed