फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump signs executive order to secure US defence supply chains

अमेरिका: सिर्फ हथियार नहीं, सप्लाई चेन पर होगा ट्रंप का फोकस, रक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम

Tue, 21 Jul 2026 10:02 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, वाशिंगटन डीसी।
एएनआई, वाशिंगटन डीसी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 21 Jul 2026 10:02 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए एक कार्यकारी आदेश जारी किया है। इसके तहत रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली जरूरी सामग्रियों, महत्वपूर्ण खनिजों और कल-पुर्जों के लिए घरेलू और सहयोगी देशों के स्रोतों को बढ़ावा दिया जाएगा। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Trump signs executive order to secure US defence supply chains
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इस आदेश का उद्देश्य अमेरिका की रक्षा आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत करना है। इसमें उन अहम सामग्रियों और उपकरणों को बनाने के लिए जरूरी कल-पुर्जों पर ध्यान दिया गया है, जिनकी जरूरत रक्षा क्षेत्र में होती है। व्हाइट हाउस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


इस आदेश में रक्षा कंपनियों को प्रोत्साहित किया गया है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विशेष खरीद कार्यक्रमों में इस्तेमाल होने वाले महत्वपूर्ण खनिजों, सामग्रियों और कल-पुर्जों के लिए नए घरेलू स्रोतों को मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के स्रोतों का इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही, इस प्रक्रिया में आने वाली सरकारी नियमों से जुड़ी बाधाओं को भी हटाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


आदेश में क्या कहा गया?
व्हाइट हाउस के सूचना पत्र में कहा गया, यह आदेश उन परिस्थितियों को सीमित करता है, जिनमें रक्षा मंत्री को कुछ खास देशों से आने वाली अहम सामग्रियों के लिए छूट देनी चाहिए। इसमें कुछ मामलों में आपूर्ति श्रृंखला को अमेरिका में वापस लाने के लिए योजनाएं बनाना भी जरूरी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने बताया कि संवेदनशील सामग्रियों को उन देशों से लेने पर लंबे समय से रोक होने के बावजूद, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने और घरेलू उत्पादन को बढ़ाने पर पहले पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। 

इसमें कहा गया कि नई बड़ी शक्तियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में अमेरिका का प्रभुत्व बनाए रखने के लिए जरूरी है कि वह अपनी आपूर्ति श्रृंखला को भौतिक हमलों, साइबर हमलों और आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों से सुरक्षित रखे।

व्हाइट हाउस ने ट्रंप द्वारा पहले जारी किए गए कई कार्यकारी आदेशों का भी जिक्र किया गया। इसमें कहा गया कि अमेरिका अपनी रक्षा क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा है। 

ये भी पढ़ें: US 2028 Presidential Election: नीरव शाह ने सीनेट चुनाव से वापस लिया नाम; जानें क्या है डेमोक्रेट्स की तैयारी


इनमें फरवरी 2026 में जारी एक आदेश भी शामिल है, जिसमें अमेरिका पहले हथियार हस्तांतरण रणनीति बनाई गई थी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि अमेरिकी रक्षा उद्योग अमेरिका और उसके सभी सहयोगी देशों के लिए स्वतंत्रता के शस्त्रागार के रूप में काम करता रहे। 

इसमें ट्रंप की ओर से जारी अन्य कार्यकारी आदेशों का भी जिक्र किया गया। इनमें जनवरी 2025 में रक्षा खरीद व्यवस्था को आधुनिक बनाने और रक्षा उद्योग में नए आविष्कारों को बढ़ावा देने से जुड़ा आदेश शामिल है। इसके अलावा, मार्च 2025 में अमेरिकी खनिज उत्पादन बढ़ाने, मंजूरी प्रक्रिया को आसान बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत करने से जुड़ा आदेश जारी किया गया। वहीं, अप्रैल 2025 में भी रक्षा खरीद को आधुनिक बनाने और रक्षा उद्योग में नए बदलावों को बढ़ावा देने के लिए एक आदेश जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed