फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says he's placing Washington police under federal control, deploying the National Guard

USA: ट्रंप ने वॉशिंगटन में पुलिस का नियंत्रण अपने हाथ में लिया, नेशनल गार्ड किए तैनात; जानें क्या है इसकी वजह

Mon, 11 Aug 2025 09:15 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 11 Aug 2025 09:15 PM IST
सार

Trump Big Action In Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी होम रूल एक्ट की धारा 740 लागू करते हुए वाशिंगटन डीसी पुलिस विभाग का नियंत्रण संघीय प्राधिकरण को हस्तांतरित कर दिया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने राजधानी में नेशनल गार्ड बलों की तैनाती की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
Trump says he's placing Washington police under federal control, deploying the National Guard
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि वह वॉशिंगटन डी.सी. पुलिस विभाग को संघीय (फेडरल) नियंत्रण में ले रहे हैं और राजधानी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नेशनल गार्ड को तैनात कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उनका लक्ष्य वॉशिंगटन को 'आज आजाद कराना' है और 'निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या या चोट पहुंचाने के दिनों को खत्म करना' है। उन्होंने बेघर लोगों और अपराध को लेकर नए कदम उठाने की बात भी कही, जिस पर शहर की मेयर ने चिंता जताई कि कहीं नेशनल गार्ड का इस्तेमाल सड़कों पर गश्त के लिए न हो।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - India-Ukraine Ties: यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की बात, सितंबर में दोनों नेता UNGA में करेंगे मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन


500 संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों की तैनाती
सूत्रों के मुताबिक, लगभग 500 संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी (फेडरल लॉ एनफोर्समेंट ऑफिसर्स) राजधानी में तैनात किए जा रहे हैं। इनमें 100 से ज्यादा एफबीआई एजेंट और करीब 40 एजेंट अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो (एटीएफ) के होंगे। इसके अलावा ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए), इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) और मार्शल सर्विस के अधिकारी भी तैनात रहेंगे।

ट्रंप के इस फैसले को 'अपराध के खिलाफ सख्त' नीति का हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि इससे बेघरपन और अपराध की जड़ों पर कितना असर पड़ेगा। वॉशिंगटन की खास स्थिति है क्योंकि यह एक संघीय जिला है, जिस पर कांग्रेस का सीधा अधिकार है, इसलिए संघीय सरकार यहां सीधे कदम उठा सकती है।

यह भी पढ़ें - China: 'रूस से तेल खरीदने के चलते चीन पर भी टैरिफ लगा सकते हैं ट्रंप', उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का बयान

ट्रंप ने फिर अलापा भारत-पाकिस्तान सीजफायर का राग
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'टैरिफ ने मदद की है, इससे हमें न केवल पैसा मिला है, बल्कि इससे हमें दुश्मनों पर बड़ी ताकत मिली है। हमने पांच युद्ध सुलझाए हैं - पाकिस्तान और भारत। अजरबैजान और आर्मेनिया - यह 37 वर्षों से चल रहा था, और दोनों नेता उठे और उन्होंने कहा, हमने कभी नहीं सोचा था कि यह हल हो जाएगा। रूस ने इसे सुलझाने की कोशिश की। उन सभी ने इसे सुलझाने की कोशिश की। यह बहुत कठिन स्थिति थी, लेकिन हमने इसे हल कर लिया।'

 
पुतिन से मुलाकात पर क्या बोले ट्रंप
वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'अगर मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध नहीं होता। यह जो बाइडन का युद्ध है। यह मेरा युद्ध नहीं है... इसलिए मैं व्लादिमीर पुतिन से बात करने जा रहा हूं। और मैं उनसे कहूंगा कि आपको यह युद्ध खत्म करना होगा। और वह मुझसे पंगा नहीं लेंगे... लेकिन मुझे लगा कि यह बहुत सम्मानजनक है कि रूस के राष्ट्रपति हमारे देश आ रहे हैं, बजाय इसके कि हम उनके देश या किसी तीसरे पक्ष के यहां जाएं, लेकिन मुझे लगता है कि हमारी बातचीत रचनात्मक होगी... अगली मुलाकात जेलेंस्की और पुतिन या जेलेंस्की और पुतिन और मेरे साथ होगी। अगर उन्हें मेरी जरूरत होगी तो मैं वहां मौजूद रहूंगा, लेकिन मैं दोनों नेताओं के बीच एक बैठक तय करना चाहता हूं।'






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed