फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says he 'most likely' will give TikTok 90-day extension to avoid US ban World News In Hindi

Donald Trump: अमेरिका में टिकटॉक बैन पर बड़ा अपडेट, ट्रंप राष्ट्रपति बनने पर 90 दिन की मोहलत दे सकते हैं

Sun, 19 Jan 2025 04:51 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 19 Jan 2025 04:51 AM IST
सार

अमेरिका में टिकटॉक को लेकर डोनाल्ड ट्रंप अपने शपथ ग्रहण के एक दिन बाद कोई बड़ा निर्णय ले सकते है। उन्होंने कहा कि वह टिकटॉक को अमेरिका में बैन होने से बचाने के लिए 90 दिन का और समय देने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trump says he 'most likely' will give TikTok 90-day extension to avoid US ban World News In Hindi
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स@realDonaldTrump

विस्तार

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप सोमवार को शपथ ग्रहण करने वाले है। इसी बीच अमेरिका में टिकटॉक बैन करने का मुद्दा अपने चरण पर है, जिसको लेकर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया सामने आई है। ट्रंप ने कहा कि वह टिकटॉक को अमेरिका में बैन होने से बचाने के लिए 90 दिन का और समय देने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह सोमवार को इस बारे में कोई निर्णय ले सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल एक कानून पास किया गया था, जिसके तहत टिकटॉक की चीनी मूल कंपनी को अमेरिकी ऑपरेशंस को बेचने के लिए 9 महीने का समय दिया गया था। अब ट्रम्प प्रशासन ने इसे बढ़ाने पर विचार कर रही है। इस बात ये तो स्पष्ट है कि इस मुद्दे पर अभी भी चर्चा जारी है और टिकटॉतक को इसे लेकर चिंता है कि उसे अब क्या करना होगा।
विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया अपना पक्ष
डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने अभी तक तय नहीं किया है कि टिकटॉक को अमेरिकी बैन से बचाने के लिए क्या कदम उठाएंगे, लेकिन वह सोमवार को इसके बारे में निर्णय ले सकते हैं। पिछले साल एक कानून के तहत, टिकटॉक को अपनी अमेरिकी सेवाओं को एक नए खरीदार को बेचने के लिए 9 महीने का समय मिला था। इस कानून के तहत राष्ट्रपति को यह समय बढ़ाने का विकल्प भी है। इसको लेकर ट्रंप ने कहा कि वह 90 दिन का विस्तार देने पर विचार कर रहे हैं और यह निर्णय जल्द ही ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन पर निर्णय छोड़ेंगे बाइडन 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे और डिप्टी अटॉर्नी जनरल लिसा मोनाको ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन प्रशासन टिकटॉक पर लागू होने वाले कानून को ट्रंप पर छोड़ देंगे क्योंकि वह 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

टिकटॉक ने जारी किया बयान
मामले में टिकटॉक ने कहा कि बाइडन प्रशासन इस कानून को लागू नहीं करेगा और ऐप स्टोर ऑपरेटरों जैसे Apple और Google पर जुर्माना नहीं लगाएगा, अगर वे TikTok को अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटाने का फैसला नहीं करते। टिकटॉक की ओर से जारी बयान में आगे कहा गया कि अगर उसे ये राहत नहीं मिलती, तो वह अपने अमेरिकी ऑपरेशंस को बंद करने के लिए मजबूर हो जाएगा। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह अपने प्लेटफ़ॉर्म को बंद करने का फैसला कैसे करेगी, जैसे कि क्या वह इसे स्वेच्छा से बंद कर देगी या अपने सेवा प्रदाताओं से संपर्क खोने के बाद बंद कर देगी।


व्हाइट हाउस ने टिकटॉक के बयान को बताया स्टंट
इस मामले में शनिवार को व्हाइट हाउस ने टिकटॉक के बयान को एक स्टंट बताते हुए दिखावा या चारा मानते हुए इसे गंभीर नहीं लिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्हें कोई कारण नहीं दिखता कि टिकटॉक या अन्य कंपनियां ट्रंप प्रशासन द्वारा कोई कदम उठाए जाने से पहले कुछ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed