फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump says he didn't know offensive term he used in speech is considered antisemitic

US: 'मुझे नहीं पता था ‘शाइलॉक’ है यहूदी विरोधी...', आलोचना के बीच अपने बयान पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दी सफाई

Fri, 04 Jul 2025 08:14 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Jul 2025 08:14 PM IST
सार

 US: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ‘शाइलॉक’ शब्द यहूदी विरोधी माना जाता है। यह शब्द शेक्सपियर के नाटक में एक खलनायक यहूदी साहूकार के लिए इस्तेमाल किया गया है। ट्रंप पर पहले भी यहूदी विरोधी रूढ़िवादी धारणाओं का सहारा लेने के आरोप लगे हैं। हालांकि, उनके प्रशासन ने यहूदी विरोधी गतिविधियों पर सख्ती करने का दावा किया है।

विज्ञापन
Trump says he didn't know offensive term he used in speech is considered antisemitic
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : रॉयटर्स/एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके भाषण में इस्तेमाल किया गया शब्द 'शाइलॉक' यहूदी विरोधी माना जाता है। ट्रंप ने आयोवा से लौटने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने कभी यह शब्द यहूदी विरोध के संदर्भ में नहीं सुना था और उन्हें नहीं पता था कि यह शब्द यहूदी समुदाय के लिए अपमानजनक माना जाता है।   
विज्ञापन


‘शाइलॉक’ शब्द शेक्सपियर के नाटक ‘द मर्चेंट ऑफ वेनिस’ के एक खलनायक यहूदी साहूकार के लिए प्रयोग होता है, जो कर्जदार से बहुत सख्ती से या निर्दयता से अपना पैसा वसूलता है। यहूदी विरोधी भावनाओं से लड़ने वाली एंटी-डिफेमेशन लीग ने कहा कि यह शब्द सदियों पुरानी यहूदी-विरोधी सोच को दर्शाता है, जो बेहद अपमानजनक और खतरनाक है। उन्होंने ट्रंप द्वारा इस शब्द के उपयोग को चिंताजनक और गैर-जिम्मेदाराना बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव पर दागीं 550 मिसाइलें और ड्रोन; गूंजती रही धमाकों की आवाज
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने भी किया था 'शाइलॉक' का इस्तेमाल
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी माना था कि उन्होंने शाइलॉक शब्द का इस्तेमाल कर गलती की थी। उन्होंने एक कानूनी सहायता समूह को संबोधित करते हुए यह शब्द कहा था, लेकिन अगले ही दिन उन्होंने इसको लेकर माफी मांगी थी। यह मामला साल 2014 में हुआ था, जब वह अमेरिका के उप राष्ट्रपति थी।  

यहूदी विरोधी भावनाओं पर सख्ती से कार्रवाई प्राथमिकता: ट्रंप प्रशासन
ट्रंप प्रशासन ने यहूदी विरोधी भावनाओं पर सख्ती से कार्रवाई को प्राथमिकता दी है। उनके प्रशासन का कहना है कि वह वीजा या आव्रजन (इमिग्रेशन) लाभ देने से पहले यहूदी विरोधी गतिविधियों की जांच करते हैं। लेकिन इसके बावजूद ट्रंप पर यह भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने कई बार यहूदी समुदाय से जुड़ी पुराने रूढ़िवादी धारणाओं का इस्तेमाल किया है, जो समाज में यहूदी विरोध को बढ़ावा देते हैं।

यहूदी नरसंहार को नकारने वाले के साथ ट्रंप ने किया था डिनर
2015 में ट्रंप ने 'रिपब्लिकन यहूदी गठबंधन' को कहा था कि वे अपने राजनेताओं को नियंत्रित करना चाहते हैं और उन्होंने संकेत दिया कि वे ऐसा पैसे के जरिए करते हैं।2024 के राष्ट्रपति अभियान शुरू करने से पहले, ट्रंप ने फ्लोरिडा के अपने क्लब में एक यहूदी नरसंहार (होलोकॉस्ट) को नकारने वाले राष्ट्रवादी के साथ डिनर किया था, जिसकी वजह से उन्हें बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा था।

पिछले साल ट्रंप ने कई बार डेमोक्रेटिक पार्टी में यहूदी समुदाय के नेताओं पर बेइमानी करने का आरोप लगा था, क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी के कई नेताओं इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी। आलोचकों का कहना था कि इससे यहूदी समुदाय के प्रति यह गलत धारणा फैलती है कि यहूदी दोहरी वफादारी रखते हैं।

 
ये भी पढ़ें: इस्राइल हवाई हमलों 15 फलस्तीनियों की मौत; मदद का इंतजार कर रहे 20 अन्य लोगों की भी गई जान

ट्रंप ने अपने बयान में कहा क्या था
गुरुवार रात आयोवा में अपने भाषण में ट्रंप ने अपने नए विधेयक के संदर्भ में कहा, अब लोग अपनी संपत्ति पर मृत्यु या विरासत का कर (डेथ टैक्स)  नहीं देंगे। बैंक से पैसा लेना होगा। लेकिन कुछ बैंक अच्छे होते हैं और कुछ शाइलॉक और बुरे होते हैं।  

अपने बयान पर ट्रंप ने दी ये सफाई
जब एक रिपोर्टर ने शब्द के यहूदी विरोधी अर्थ के बारे में पूछा, तो ट्रंप ने कहा, नहीं, मैंने कभी इसे उस तरह नहीं सुना। मेरे लिए शाइलॉक मतलब कोई ऐसा व्यक्ति है जो बहुत ज्यादा ब्याज पर पैसा उधार देता है। मैंने इसे कभी उस तरह से नहीं सुना। आप इसे मुझसे अलग देख रहे हैं। एंटी-डिफेमेशन लीग ने कहा कि ट्रंप का शब्दों का प्रयोग यह दर्शाता है कि यहूदी विरोधी झूठ और साजिशें हमारे देश में गहराई से जड़ें जमा चुकी हैं। हमारे नेताओं के शब्द महत्वपूर्ण होते हैं और हम राष्ट्रपति से बेहतर अपेक्षा करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed