फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   several died in israeli strikes and shootings impact aid efforts in gaza

Gaza War: इस्राइल हवाई हमलों 15 फलस्तीनियों की मौत; मदद का इंतजार कर रहे 20 अन्य लोगों की भी गई जान

Fri, 04 Jul 2025 03:50 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Jul 2025 03:50 PM IST
सार

Gaza War: गाजा में इस्राइली हमलों में 15 फलस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा, मदद का इंतजार कर रहे 20 फलस्तीनी भी गोलीबारी में मारे गए हैं। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब युद्धविराम प्रस्ताव पर हमास और अन्य फलस्तीनी गुटों के बीच बातचीत जारी है। 

विज्ञापन
several died in israeli strikes and shootings impact aid efforts in gaza
गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

इस्राइली हवाई हमलों में शुक्रवार तड़के गाजा में 15 फलस्तीनी मारे गए, जबकि मदद का इंतजार कर रहे लोगों पर हुई गोलीबारी में 20 अन्य लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी उस अस्पताल की शवगृह से मिली जिसने उनके शवों को प्राप्त किया। एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

नासिर अस्पताल के मुताबिक, इस्राइली हवाई हमलों में 15 लोग मारे गए, जिनमें आठ महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं, जबकि मदद का इंतजार कर रहे 20 अन्य लोग गोलीबारी में मारे गए। इनमें से दो की मौत रफा में मदद वितरण केंद्रों के पास हुई और 18 लोग दक्षिणी गाजा में अन्य स्थानों पर ट्रकों से राहत सामग्री का इंतजार करते हुए मारे गए। यह हमले ऐसे समय में हुए हैं, जब 21 महीने से जारी संघर्ष को रोकने की कोशिशें की जा रही हैं। 
विज्ञापन


हमास ने शुक्रवार को कहा कि वह मिस्र और कतर के मध्यस्थों की ओर से पेश किए एक युद्धविराम प्रस्ताव पर अन्य फलस्तीनी गुटों के नेताओं के साथ बातचीत कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव पर दागीं 550 मिसाइलें और ड्रोन; गूंजती रही धमाकों की आवाज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि इस्राइल गाजा में 60 दिनों के युद्धविराम की शर्तों पर सहमत हो गया है। उन्होंने हमास से आग्रह किया था कि वह हालात और बिगड़ने से पहले समझौते को स्वीकार करे। हमास ने अपने बयान में कहा कि बातचीत समाप्त होने के बाद वह मध्यस्थों को अंतिम जवाब देगा। 


गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा में अब तक मारे गए फलस्तीनियों की संख्या 57,000 से अधिक हो चुकी है। मंत्रालय अपने आंकड़ों में आम नागरिक और लड़ाकों में फर्क नहीं करता। उसका कहना है कि मरने वालों में से आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं। यह युद्ध तब शुरू हुआ, जब हमास ने अक्तूबर 2023 में दक्षिण इस्राइल पर हमला किया, जिसमें 1,200 लोगों की मौत हुई और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया गया।

ये भी पढ़ें: Trinidad And Tobago: प्रधानमंत्री कमला ने स्वागत भाषण में पढ़ी पीएम मोदी की कविता; तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे

फलस्तीनी चश्मदीदों और गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मई में राहत केंद्र खुलने के बाद से इस्राइली सेना की गोलीबारी में सैकड़ों लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। ये मौतें उस समय हुईं, जब वे मदद लेने पहुंचे थे। इस्राइली सेना ने कई बार कहा है कि उसने गोलीबारी केवल चेतावनी देने के लिए की है। जानबूझकर आम नागरिकों पर गोली नहीं चलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed