{"_id":"69fd2436a78eaaf5940ea394","slug":"trump-says-eu-has-until-july-4-to-approve-last-year-s-trade-deal-or-it-will-face-higher-tariffs-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US-EU Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप का ईयू को अल्टीमेटम, 4 जुलाई तक ट्रेड डील मंजूर नहीं हुई तो बढ़ेंगे टैरिफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US-EU Trade Deal: डोनाल्ड ट्रंप का ईयू को अल्टीमेटम, 4 जुलाई तक ट्रेड डील मंजूर नहीं हुई तो बढ़ेंगे टैरिफ
Fri, 08 May 2026 05:15 AM IST
Pavan
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Pavan
Updated Fri, 08 May 2026 05:15 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय संघ को चेतावनी दी है कि अगर 4 जुलाई तक पिछले साल हुए व्यापार समझौते को मंजूरी नहीं मिली तो अमेरिका यूरोपीय सामान पर भारी टैरिफ बढ़ा देगा। ट्रंप ने कहा कि ईयू ने अपने टैरिफ शून्य करने का वादा किया था, लेकिन अब तक यूरोपीय संसद ने समझौते को अंतिम मंजूरी नहीं दी है।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (ईयू) को बड़ी चेतवनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर यूरोपीय संघ ने पिछले साल हुए व्यापार समझौते को 4 जुलाई तक मंजूरी नहीं दी, तो अमेरिका यूरोप से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ यानी आयात शुल्क बढ़ा देगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से बहुत अच्छी बातचीत हुई है। इसके बाद उन्होंने यूरोप को कुछ और समय देने का फैसला किया। इससे पहले ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यूरोपीय कारों पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है। अब माना जा रहा है कि उन्होंने फिलहाल उस फैसले को टाल दिया है।
यह भी पढ़ें- होर्मुज में फिर बढ़ा जंग का खतरा: अमेरिका के तीन जहाजों पर ईरानी हमला नाकाम, अमेरिकी नौसेना ने किया पलटवार
अमेरिका-ईयू के बीच क्या हुआ था समझौता?
दरअसल, पिछले साल अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच एक व्यापारिक ढांचा तय हुआ था। इसके तहत यूरोप को अपने टैरिफ घटाकर शून्य करना था, जबकि अमेरिका यूरोपीय सामान पर 15 प्रतिशत टैक्स लगाने वाला था। लेकिन यूरोपीय संसद ने अब तक इस समझौते को अंतिम मंजूरी नहीं दी है, जिससे ट्रंप नाराज हैं।
विज्ञापन
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उलझा मामला
ये पूरा मामला उस समय और उलझ गया जब फरवरी में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि ट्रंप आर्थिक आपातकाल घोषित कर शुरुआती टैरिफ लगाने का कानूनी अधिकार नहीं रखते थे। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने फिलहाल 10 प्रतिशत टैरिफ लागू रखा है और व्यापार घाटे व राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों की जांच कर रहा है।
यह भी पढ़ें- ट्रंप धमकी मामला: पूर्व FBI डायरेक्टर जेम्स कोमी की कोर्ट में पेशी रद्द करने की मांग, 86-47 पोस्ट बना मुसीबत
ट्रंप की धमकी से व्यापारिक तनाव बढ़ने की आशंका
ट्रंप ने कहा कि अगर 4 जुलाई तक समझौते पर अमल नहीं हुआ तो यूरोपीय सामान पर टैरिफ तुरंत काफी ज्यादा बढ़ा दिए जाएंगे। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ कारों पर होगी या सभी यूरोपीय उत्पादों पर लागू की जाएगी। इस बयान के बाद अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापारिक तनाव फिर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
अन्य वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन