{"_id":"5da026978ebc3e93d0285d15","slug":"trump-says-before-meeting-with-vice-president-of-china-the-trade-talks-with-china-are-going-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी उप-राष्ट्रपति से मिलने से पहले बोले ट्रंप, चीन के साथ व्यापार वार्ता अच्छी चल रही है","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीनी उप-राष्ट्रपति से मिलने से पहले बोले ट्रंप, चीन के साथ व्यापार वार्ता अच्छी चल रही है
Fri, 11 Oct 2019 12:33 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:33 PM IST
विज्ञापन
Donald trump
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के उप-प्रधानमंत्री लियू के साथ अपनी बैठक की पूर्व संध्या पर कहा कि चीन के साथ व्यापार वार्ता बहुत अच्छी चल रही है। एक उच्च स्तरीय चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे लियू ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइथाइजर के नेतृत्व में ट्रंप प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों के साथ समग्र द्विपक्षीय व्यापार पर वार्ता की।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने चीन के साथ बातचीत की एक प्रक्रिया पूरी की है। हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। साथ ही इस बैठक के श्रृंखला में कल एक और बैठक का आयोजन किया जा रहा है। मैं व्हाइट हाउस में चीनी उप-प्रधानमंत्री के साथ बैठक कर रहा हूं। और मुझे लगता है कि यह वास्तव में बहुत अच्छी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रंप ने आगे कहा कि चीन के साथ हमारी बहुत अच्छी बातचीत हुई। वे थोड़ी देर बाद इसपर बोलेंगे, फिलहाल वे इसे पूरा करने में लगे हुए हैं और हम उनसे कल यहीं मिलने जा रहे हैं। यह वार्ता बहुत अच्छी चल रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति शुक्रवार को व्हाइट हाउस में चीन के उप-प्रधानमंत्री से मिलने वाले हैं। अमेरिकी मीडिया ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के अनुसार, बैठकें बंद कमरे में आयोजित की गईं और अधिकारियों ने चर्चा की जाने वाली व्यापक विषयों की केवल एक सूची प्रदान की थी।