{"_id":"5c49caeebdec227371484e3a","slug":"trump-said-people-who-came-to-america-on-the-basis-of-merit-make-walls","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक्सिको सीमा पर दीवार को ट्रंप ने जरुरी बताया, कहा- योग्यता के आधार पर अमेरिका आएं लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मेक्सिको सीमा पर दीवार को ट्रंप ने जरुरी बताया, कहा- योग्यता के आधार पर अमेरिका आएं लोग
Thu, 24 Jan 2019 08:47 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 24 Jan 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
donald trump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाना बेहद जरुरी बताया। उन्होंने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि सीमा पर दीवार बनाकर ही अवैध प्रवासियों और मादक पदार्थों को देश में आने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि लोग योग्यता के आधार पर अमेरिका आए। ट्रंप ने आव्रजन प्रस्ताव पर व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में पत्रकारों से कहा कि हम चाहते हैं कि लोग योग्यता के आधार पर आए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसे लोग आए जो हमारे देश में चल रही इन सभी कंपनियों को आगे बढ़ाने में सफलतापूर्वक मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में अमेरिका अच्छा कर रहा है।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमारे पास कई लोग हैं जिनकी वास्तव में हमें जरुरत है। हमारे देश के इतिहास में यहां न्यूनतम बेजरोजगारी दर है। हमारे यहां 50 से ज्यादा वर्षों से अफ्रीकी अमेरिकी, एशियाई अमेरिकी, हिस्पैनिक अमेरिकी हैं।
ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए सीमा पर एक दीवार बनानी जरुरी है। उन्होंने कहा कि हमें दीवार बनानी होगी। हमारे पास स्टील या अन्य किसी तरह का बैरिकेड होना चाहिए और इसे बना लिया गया है।