{"_id":"5c8096cfbdec22143f756b1a","slug":"trump-said-i-would-be-very-disappointed-if-north-korea-rebuilding-rocket-site","type":"story","status":"publish","title_hn":"किम ने रॉकेट लांचिंग क्षेत्र का विकास किया शुरू, ट्रंप बोले- अगर सच है तो 'बहुत निराश हूं'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
किम ने रॉकेट लांचिंग क्षेत्र का विकास किया शुरू, ट्रंप बोले- अगर सच है तो 'बहुत निराश हूं'
Thu, 07 Mar 2019 09:28 AM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 07 Mar 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हनोई में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बेनतीजा खत्म हुई दूसरी शिखर वार्ता के बाद स्पष्ट संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया ने रॉकेट लांचिंग क्षेत्र का विकास शुरू कर दिया है। ये वही इलाके हैं जिन्हें नष्ट करने का वादा किम जोंग पूरी दुनिया के सामने सिंगापुर में हुई पहली शिखर वार्ता के बाद कर चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसी रिपोर्ट आने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अगर ये रिपोर्ट सच हुईं को वह काफी निराश महसूस करेंगे। दो अमेरिकी थिंकथैंक और दक्षिण कोरिया की योनहाप न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को कहा था कि उत्तर कोरिया रॉकेट लांचिंग क्षेत्र का विकास फिर से शुरू कर चुका है।
विज्ञापन
ट्रंप ने कहा, "अगर ऐसा हो रहा है तो मुझे बहुत निराशा होगी।" ट्रंप ने ये बात ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में कही। उनसे पत्रकार ने सवाल पूछा था कि अगर उत्तर कोरिया अपना किया वादा तोड़ देगा तो? ट्रंप ने कहा, "हम बहुत जल्दी देख रहे हैं, ये रिपोर्ट बहुत जल्दी आई है।" पहले ट्रंप किम सम्मेलन के बाद भी उत्तर कोरिया ने बीते साल मिसाइल इंजन टेस्ट शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विश्लेषकों ने हाल ही में सैटेलाइट तस्वीरों से मिले संकेतों के आधार पर पाया है कि उत्तर कोरिया अपनी रॉकेट लांचिंग साइटों का दोबारा विकास करने में जुट गया है। यहां के डोंगचांग-री इलाके में सोहाए परीक्षण स्थल को सेटेलाइट लांचिंग और इंजन परीक्षण के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन अब तक यहां से किसी बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण नहीं हुआ है।
इस परीक्षण स्थल को नष्ट करने के लिए ट्रंप और किम के बीच हुई सिंगापुर शिखर वार्ता के बाद बंद कर दिया गया था लेकिन हनोई में दूसरी शिखर वार्ता के अधूरी रहने के बाद इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा कि यह बहुत बुरी समस्या है, इसे हमें हल करना होगा।
अमेरिका के सेंटर फॉर स्ट्रैटजिक ऐंड इंटरनैशनल स्टडीज (सीएसआईएस) ने भी कहा है कि यह गतिविधियां सोहाई सैटेलाइट लांचिंग स्टेशन के वर्टिकल इंजन टेस्ट स्टैंड और लांच पैड में देखी गई हैं। प्योंगयांग ने इसी प्रक्षेपण स्थल से 2012 और 2016 में उपग्रहों का प्रक्षेपण किया था।