फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Refuses to Pardon Maduro, Defends US Action in Venezuela Amid Russia-Ukraine Comparisons

Donald Trump: ट्रंप ने मादुरो को माफ करने से किया इनकार, वेनेजुएला हमले पर यूक्रेन से तुलना को भी ठुकराया

Fri, 09 Jan 2026 10:47 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/काराकास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन/काराकास Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 09 Jan 2026 10:47 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला में कार्रवाई का बचाव करते हुए मादुरो को माफी देने से इनकार कर दिया और कहा कि यह अमेरिका का लंबी अवधि का रणनीतिक लक्ष्य है।

विज्ञापन
Trump Refuses to Pardon Maduro, Defends US Action in Venezuela Amid Russia-Ukraine Comparisons
ट्रंप और मादुरो - फोटो : पीटीआई/एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को माफी देने से साफ इनकार कर दिया है। ट्रंप ने वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि मादुरो ने ड्रग तस्करी गिरोह के लोगों को अमेरिका भेजा था, जिससे देश को गंभीर खतरा हुआ।

विज्ञापन


ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा 'मादुरो को माफ नहीं किया जाएगा। यह बहुत लंबे समय तक चलने वाला ऑपरेशन है और अमेरिका वेनेजुएला में लॉन्ग टर्म लक्ष्य लेकर आया है।' उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका वेनेजुएला के तेल का इस्तेमाल कीमतें कम करने में करेगा और काराकास को वित्तीय सहायता भी देगा। अमेरिकी प्रशासन की ओर से देश की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के नेतृत्व वाली सरकार के साथ काम सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि, रोड्रिग्ज ने हाल ही में ट्रंप को ‘लालची’ तक कह दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- अमेरिकी सांसद की खामेनेई को खुलेआम धमकी, बोले- ट्रंप तुम्हें मार डालेंगे; ईरान में तनाव के बीच मचा भूचाल
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन से तुलना खारिज
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले की तुलना रूस के यूक्रेन हमले या चीन-ताइवान विवाद से करने पर ट्रंप ने इसे खारिज कर दिया। उनका कहना था कि मादुरो ने सीधे तौर पर अमेरिका के लिए खतरा पैदा किया और यह स्थिति चीन या रूस जैसी नहीं है।



अमेरिका का टारगेटेड ऑपरेशन
3 जनवरी को अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला में एक टारगेटेड ऑपरेशन किया। इसके बाद ट्रंप ने घोषणा की कि मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ले जाया गया है। ट्रंप ने यह कार्रवाई अमेरिकी सुरक्षा के लिए जरूरी बताते हुए देश में तस्करी और अन्य खतरों का हवाला दिया। ट्रंप का रुख साफ है कि वे मादुरो को माफ नहीं करेंगे और अमेरिका का यह कदम देश की सुरक्षा और रणनीतिक हितों के लिए लंबी अवधि की योजना का हिस्सा है।

अन्य वीडियो:-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed