{"_id":"68b7b5d3f8f4eb480903da6c","slug":"trump-recycles-harley-davidson-argument-for-tariffs-on-india-cites-trade-gap-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: 'हार्ले डेविडसन भारत में नहीं बेच पाए...', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा लगाया ऊंचे टैरिफ का आरोप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'हार्ले डेविडसन भारत में नहीं बेच पाए...', राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोबारा लगाया ऊंचे टैरिफ का आरोप
Wed, 03 Sep 2025 08:58 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 03 Sep 2025 08:58 AM IST
सार
US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत में ऊंचे आयात शुल्क का आरोप लगाया और कहा कि भारत दुनिया के सबसे ज्यादा टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है। उन्होंने उदाहरण देते हुए दावा किया कि भारत में 200% टैरिफ की वजह से हार्ले डेविडसन वहां अपनी मोटरसाइकिलें नहीं बेच पा रही थी।
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : रॉयटर्स/एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत पर उच्च आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का आरोप लगाया है। मंगलवार को ओवल ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को लेकर कहा कि भारत दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ लगाने वाले दशों में से एक है।
ट्रंप ने कहा, 'हम भारत के साथ बहुत ज्यादा व्यापार नहीं कर रहे थे, लेकिन वह हमारे साथ व्यापार कर रहे थे, क्योंकि हम उन पर टैरिफ नहीं लगा रहे थे..मूर्खता से। उन्होंने जो भी सामान बनाया, वह अमेरिका भेज दिया, यह अमेरिकी बाजार में आया और हम कुछ भी नहीं भेज पा रहे थे, क्योंकि भारत ने हम पर सौ फीसदी टैरिफ लगा रहा था।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं आपको हार्ले डेविडसन का उदाहरण देता हूं। वह भारत में मोटरसाइकिल नहीं बेच पाए, क्योंकि उस पर 200 फीसदी टैरिफ लगा था।'
ये भी पढ़ें: इस्राइली हमले के बाद यमन में हूती-विद्रोहियों ने की यूएन के दफ्तरों में छापेमारी, हिरासत में लिए 19 कर्मी
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने हार्ले डेविडसन और ऐसी अन्य मोटरसाइकिलों पर 200 फीसदी टैरिफ होने का दावा किया है। लेकिन 2018 में जब उन्होंने पहली यह मुद्दा उठाया था, तब असल दर सौ फीसदी थी, जिसे बाद में घटा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर 2018 में भारत ने हार्ले डेविडसन जैसी प्रतिष्ठित मोटरसाइकिलों पर सौ फीसदी टैरिफ लगाया था। इसके बाद से 1600 सीसी तक और उससे ऊपर की मोटरसाइकिलों पर टैरिफ घटाकर 40 फीसदी और 30 फीसदी कर दिया गया।
अप्रैल में शुरू हुई थी व्यापार समझौते की बातचीत
अप्रैल में जब व्यापार सौदे की बातचीत शुरू हुई थी, तब रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत सीमित संख्या में ऐसी मोटरसाइकिलों पर शून्य टैरिफ की अनुमति दे सकता है। लेकिन अब वह बातचीत रुकी हुई है। भारत अब चीन और अपने पुराने भरोसेमंद साझेदार रूस की ओर देख रहा है, ताकि टैरिफ के मुद्दे से निपटा जा सके।
ये भी पढ़ें: 'व्यापार के जरिये सात युद्धों का निपटारा कराया', ट्रंप ने किया टैरिफ नीति का बचाव; बाइडन को घेरा
'भारत के साथ कई वर्षों से एकतरफा थे संबंध'
ट्रंप ने कहा कि जापान जैसे देश व्यापार समझौते के लिए तैयार हैं। इनमें से एक देश के नेता ने मुझसे कहा कि उन्हें हैरानी होती है कि हम इतने वर्षों तक इससे कैसे बचते रहे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह भारत पर लगाए गए पचास फीसदी टैरिफ को घटाने पर विचार करेंगे तो उन्होंने जवाब दिया, हम भारत के साथ अच्छे संबंध रखते हैं। लेकिन आपको समझना होगा कि कई वर्षों से ये संबंध एकतरफा थे। उन्होंने आगे कहा, यह तब जाकर बदला जब मैं आया और वह भी हमारी ताकत की वजह से। भारत हम पर दुनिया में सबसे ऊंचे टैरिफ लगा रहा था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन