फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump raises issue of Iranian women release say this step would be good start for negotiations

US-Iran Talks: ट्रंप ने ईरान की महिलाओं की रिहाई का उठाया मुद्दा, बोले- इस कदम से बातचीत की शुरुआत होगी अच्छी

Tue, 21 Apr 2026 10:59 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 21 Apr 2026 10:59 PM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से आठ महिलाओं को रिहा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं को छोड़ना भविष्य की बातचीत के लिए एक अच्छा संकेत होगा। इन महिलाओं पर प्रदर्शनों में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
Trump raises issue of Iranian women release say this step would be good start for negotiations
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कई पोस्ट किए। इनमें से एक पोस्ट काफी चर्चा में है, जो ईरान को दी जाने वाली उनकी नियमित धमकियों से अलग है। ट्रंप ने इस पोस्ट में आठ ईरानी महिलाओं की तस्वीरें साझा की हैं। वायरल पोस्ट्स के अनुसार, तेहरान का प्रशासन इन महिलाओं को कड़ी सजा देने की तैयारी में है। ट्रंप ने अपील की है कि इन महिलाओं को रिहा कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह आने वाली बातचीत की एक बेहतरीन शुरुआत होगी।
विज्ञापन


ट्रंप ने ईरानी नेताओं को संबोधित करते हुए लिखा कि उनके प्रतिनिधि जल्द ही ईरान के साथ बातचीत करने वाले हैं। उन्होंने लिखा, अगर आप इन महिलाओं को रिहा कर दें, तो मुझे बहुत खुशी होगी। मुझे पूरा भरोसा है कि आप ऐसा करेंगे। इस कदम से दुनिया की नजरों में आपका सम्मान बढ़ जाएगा। कृपया उन्हें कोई नुकसान न पहुंचाएं। यह हमारी बातचीत की एक बेहतरीन शुरुआत होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US-Iran शांति वार्ता पर सस्पेंस खत्म: ईरान का प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान जाने को राजी, जेडी वेंस भी पहुंचेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने जिस पोस्ट को साझा किया है, उसमें आठ महिलाएं- बीता हेम्मती, गजल गलंदरी, गोलनाज नराघी, वीनस हुसैन नेजाद, पनाह मोवाहेदी, एंसियेह नेजाती, महबूबेह शबानी और डायना ताहेर अबादी की तस्वीरें हैं। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, बीता हेम्मती ईरान की पहली महिला प्रदर्शनकारी हैं, जिन्हें मौत की सजा सुनाई गई है। उन पर जनवरी में हुए विद्रोह को भड़काने का आरोप है।

अन्य महिलाओं के बारे में भी जानकारी सामने आई है। वीनस हुसैन नेजाद को उनके कार्यस्थल से पकड़ा गया था। गोलनाज नराघी एक 37 वर्षीय डॉक्टर हैं, जिन्हें जनवरी में हिरासत में लिया गया। महबूबेह शबानी पर घायल प्रदर्शनकारियों की मदद करने का आरोप है। एंसियेह नेजाती एक पांच साल के बच्चे की मां हैं। रिपोर्टों के अनुसार, इन आठ महिलाओं में से दो नाबालिग भी हैं। ट्रंप का मानना है कि इन महिलाओं की रिहाई से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों में सुधार की संभावना बढ़ेगी।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed