Trump: पुतिन-जिनपिंग में किससे निपटना ज्यादा मुश्किल? ट्रंप ने दिया जवाब; बोले- मजाक में लेने की गलती न करें
ट्रंप से पूछा गया कि पुतिन और जिनपिंग में से कौन ज्यादा कठिन नेता हैं, तो उन्होंने जवाब दिया दोनों ही सख्त और स्मार्ट लीडर हैं। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें बहुत गंभीरता से लेना चाहिए, ये किसी हल्की बातचीत के लिए नहीं आते। ये गंभीर और दृढ़ संकल्प वाले नेता हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दोनों ही नेता बेहद मजबूत, समझदार और गंभीर व्यक्तित्व के मालिक हैं, इनसे मजाक में पेश नहीं आया जा सकता।
दोनों ही सख्त और स्मार्ट लीडर
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में ट्रंप से पूछा गया कि पुतिन और जिनपिंग में से कौन ज्यादा कठिन नेता हैं, तो उन्होंने जवाब दिया दोनों ही सख्त और स्मार्ट लीडर हैं। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें बहुत गंभीरता से लेना चाहिए, ये किसी हल्की बातचीत के लिए नहीं आते। ये गंभीर और दृढ़ संकल्प वाले नेता हैं।
ये भी पढ़ें:- Trump: 'हमारे पास दुनिया को 150 बार तबाह करने के लिए पर्याप्त हथियार', ट्रंप का चौंकाने वाला बयान
आठ युद्धों को रोकने का दावा
ट्रंप ने एक बार दावा किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान आठ युद्धों को खत्म किया। उन्होंने कहा नौवें महीने से पहले मैंने आठ युद्ध रोके। केवल रूस-यूक्रेन संघर्ष अब तक नहीं रुक पाया है, लेकिन वह भी जल्द होगा। मैं राष्ट्रपति पुतिन के साथ अच्छे संबंध रखता हूं, इसलिए मुझे लगा था यह सबसे आसान होगा। उन्होंने आगे कहा हमारा देश फिर से सम्मानित हुआ है और यही वजह है कि मैं युद्ध रोक सका एक कारण व्यापार भी था।
परमाणु निरस्त्रीकरण पर भी चर्चा
ट्रंप ने स्वीकार किया कि रूस और चीन दोनों के पास बड़ी मात्रा में परमाणु हथियारों का भंडार है। उन्होंने बताया कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से न्यूक्लियर डिन्यूक्लियराइजेशन (परमाणु निरस्त्रीकरण) पर बातचीत की है। उन्होंने कहा हमें परमाणु हथियारों के मुद्दे पर कुछ करना होगा। मैंने इस पर राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति शी दोनों से बात की है।
ये भी पढ़ें:- US Nuclear Test: क्या अमेरिका फिर करेगा परमाणु परीक्षण? ट्रंप की नई योजना से मचा हड़कंप; ऊर्जा सचिव ने दी सफाई
परमाणु परीक्षण पर ट्रंप का बयान
ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने की योजना पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा रूस और उत्तर कोरिया लगातार परीक्षण कर रहे हैं। हम ही एकमात्र देश हैं जो ऐसा नहीं करते। हमें देखना होगा कि यह कैसे काम करता है। जब उनसे कहा गया कि रूस केवल मिसाइल सिस्टम का परीक्षण कर रहा है, तो ट्रंप ने जवाब दिया नहीं, रूस और चीन दोनों परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, बस उसके बारे में खुलकर नहीं बताते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.