{"_id":"67bac83408d44c85eb01d749","slug":"trump-meets-polish-president-duda-commends-increase-in-defence-budget-news-in-hindi-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Donald Trump: पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिले राष्ट्रपति ट्रंप, रक्षा बजट में बढ़ोतरी की सराहना की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Donald Trump: पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मिले राष्ट्रपति ट्रंप, रक्षा बजट में बढ़ोतरी की सराहना की
Sun, 23 Feb 2025 12:33 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 23 Feb 2025 12:33 PM IST
विज्ञापन
पोलिश राष्ट्रपति डूडा से मिले राष्ट्रपति ट्रंप
- फोटो : X / @WhiteHouse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात की। यह बैठक कंजरवेटिव पॉलिटिकल एक्शन कॉन्फ्रेंस ( सीपीएसी) के दौरान हुई। इस मुलाकात में राष्ट्रपति ट्रंप ने पोलैंड और अमेरिका के करीबी रिश्तों को दोहराया और राष्ट्रपति डूडा की तरफ से देश के रक्षा बजट को बढ़ाने के फैसले की सराहना की।
व्हाइट हाउस ने दी मुलाकात की जानकारी
व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, 'सीपीएसी के इतर राष्ट्रपति ट्रंप ने पोलिश राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा से मुलाकात की और हमारे मजबूत रिश्तों को दोहराया।
यूक्रेन युद्ध को लेकर डूडा की अपील
इससे पहले, शुक्रवार को पोलैंड के राष्ट्रपति डूडा ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन में शांति लाने के लिए अमेरिका की भूमिका बहुत जरूरी है, इसलिए उन्हें अमेरिका के साथ सहयोग बनाए रखना चाहिए। राष्ट्रपति डूडा ने आगे कहा कि, 'हम मानते हैं कि युद्ध रोकने और यूक्रेन में स्थायी शांति लाने का कोई और तरीका नहीं है, जब तक अमेरिका इसमें सहयोग न करे।'
ट्रंप ने युद्ध खत्म करने की अपील की
शनिवार को ही डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की अपील की। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत कर युद्ध रोकने की सलाह दी। ट्रंप ने कहा, 'पुतिन और जेलेंस्की को मिलकर युद्ध खत्म करना होगा। हमें युद्ध रोकना है और लाखों लोगों की जान बचानी है। मैं युद्धविराम चाहता हूं और इस मामले को सुलझाना चाहता हूं। यह युद्ध अमेरिका को सीधे प्रभावित नहीं करता, लेकिन यूरोप के लिए यह बड़ी समस्या है।'

Backstage at CPAC, President Trump met with President Andrzej Duda of Poland and reaffirmed our close alliance. President Trump also praised President @AndrzejDuda for Poland’s commitment to increase their defense spending. 🇺🇸🇵🇱 pic.twitter.com/KAim69RXoe
विज्ञापन विज्ञापन— The White House (@WhiteHouse) February 22, 2025
यूक्रेन युद्ध को लेकर डूडा की अपील
इससे पहले, शुक्रवार को पोलैंड के राष्ट्रपति डूडा ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। उन्होंने जेलेंस्की से कहा कि यूक्रेन में शांति लाने के लिए अमेरिका की भूमिका बहुत जरूरी है, इसलिए उन्हें अमेरिका के साथ सहयोग बनाए रखना चाहिए। राष्ट्रपति डूडा ने आगे कहा कि, 'हम मानते हैं कि युद्ध रोकने और यूक्रेन में स्थायी शांति लाने का कोई और तरीका नहीं है, जब तक अमेरिका इसमें सहयोग न करे।'
A few minutes ago, President @ZelenskyyUA called me. We had a candid conversation on the heels of the recent meetings with General Kellogg and other developments. I conveyed to him that we consistently believe there is no other way to stop the bloodshed and achieve lasting peace…
— Andrzej Duda (@AndrzejDuda) February 21, 2025