{"_id":"6ac0bb3dcd0d198a6d0c5d19","slug":"trump-hires-24-year-old-beni-rae-harmony-as-assistant-press-secretary-after-karoline-leavitt-s-exit-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: ट्रंप की टीम में 24 वर्षीय रिपोर्टर की एंट्री, लेविट के बाद अब यही संभालेंगी व्हाइट हाउस की प्रेस टीम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: ट्रंप की टीम में 24 वर्षीय रिपोर्टर की एंट्री, लेविट के बाद अब यही संभालेंगी व्हाइट हाउस की प्रेस टीम
Sat, 03 Oct 2026 01:52 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:52 PM IST
सार
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस की संचार टीम में 24 साल की रिपोर्टर बेनी रे हार्मनी को शामिल किया है। उन्हें प्रवक्ता और सहायक प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब कैरोलिन लेविट के पद छोड़ने के बाद स्थायी प्रेस सचिव की तलाश जारी है। आखिर कौन हैं बेनी रे हार्मनी? पत्रकारिता से सीधे ट्रंप प्रशासन तक उनका सफर कैसे पहुंचा और अब उनकी भूमिका क्या होगी? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
ट्रंप की संचार टीम में नया चेहरा कौन?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की संचार टीम में एक नया चेहरा शामिल किया है। 24 साल की रिपोर्टर बेनी रे हार्मनी को प्रवक्ता और सहायक प्रेस सचिव बनाया गया है। वह रियल अमेरिकाज वॉयस में व्हाइट हाउस संवाददाता के तौर पर काम कर रही थीं। हार्मनी सोमवार से नई जिम्मेदारी संभालेंगी। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद अभी खाली है। कैरोलिन लेविट अगस्त के अंत में इस पद से हट गई थीं। ट्रंप प्रशासन ने अभी तक उनके स्थायी उत्तराधिकारी के नाम का एलान नहीं किया है। हार्मनी हाल के समय में व्हाइट हाउस प्रेस पूल का नियमित हिस्सा बन गई थीं। वह ट्रंप के साथ आयरलैंड की यात्रा पर भी गई थीं।
कौन हैं बेनी रे हार्मनी और पत्रकारिता से व्हाइट हाउस तक कैसे पहुंचीं?
बेनी रे हार्मनी के पुराने काम को लेकर क्या जानकारी सामने आई है?
हार्मनी के पत्रकारिता करियर को लेकर भी कुछ बातें सामने आई हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, रियल अमेरिकाज वॉयस से जुड़ने से पहले उन्होंने स्प्रिंगफील्ड में न्यूज एंकर के रूप में काम किया था। वहां चार्ली किर्क की हत्या के बाद टीवी पर भावुक श्रद्धांजलि देने के कारण उन्हें निलंबित किए जाने की बात कही गई है। इसके बाद सितंबर 2025 में उन्होंने रियल अमेरिकाज वॉयस ज्वाइन किया। व्हाइट हाउस में काम शुरू करने से पहले वह ट्रंप की गतिविधियों को कवर करने वाली पत्रकारों की टीम का हिस्सा थीं। सितंबर में ट्रंप को कुछ कागजों के साथ देखा गया था, जिनमें कथित तौर पर ऊपर बेनी रे हार्मनी का नाम लिखा दिखाई दिया था। अब उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा हो चुकी है।
कैरोलिन लेविट के जाने के बाद अब प्रेस सचिव कौन बनेगा?
कैरोलिन लेविट अगस्त के अंत में व्हाइट हाउस प्रेस सचिव का पद छोड़ चुकी हैं। उन्होंने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए यह जिम्मेदारी छोड़ने का फैसला किया था। ट्रंप ने उनके काम की तारीफ की थी और कहा था कि वह आगे भी उनके राजनीतिक काम में सलाहकार की भूमिका में जुड़ी रहेंगी। लेविट 27 साल की उम्र में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव बनी थीं और इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति थीं। उनके जाने के बाद व्हाइट हाउस ने अभी तक स्थायी प्रेस सचिव नियुक्त नहीं किया है। इस बीच प्रशासन के दूसरे अधिकारी प्रेस ब्रीफिंग करते रहे हैं। ट्रंप से जब नए प्रेस सचिव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि इस पद में कई लोगों की दिलचस्पी है। उन्होंने फॉक्स न्यूज के पीटर डूसी का नाम भी लिया था। इसके अलावा स्कॉट जेनिंग्स और डिप्टी प्रेस सचिव एना केली के नाम की भी चर्चा हुई है। फिलहाल स्थायी नियुक्ति का फैसला बाकी है।
बेनी रे हार्मनी की नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पत्रकारिता से सीधे राष्ट्रपति की संचार टीम में पहुंची हैं। हालांकि उनकी जिम्मेदारी कैरोलिन लेविट के पद की स्थायी जगह लेना नहीं है। वह सहायक प्रेस सचिव और प्रवक्ता के तौर पर काम करेंगी। इसका मतलब है कि वह प्रशासन के संदेश को मीडिया और जनता तक पहुंचाने वाली टीम का हिस्सा होंगी। वहीं व्हाइट हाउस को अभी यह तय करना बाकी है कि प्रेस सचिव का स्थायी पद किसे दिया जाएगा। इस नियुक्ति के साथ ट्रंप की संचार टीम में एक युवा चेहरा जरूर जुड़ गया है, लेकिन प्रेस सचिव पद को लेकर तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।
विज्ञापन
कौन हैं बेनी रे हार्मनी और पत्रकारिता से व्हाइट हाउस तक कैसे पहुंचीं?
- बेनी रे हार्मनी ने सितंबर 2025 में रियल अमेरिकाज वॉयस के साथ काम शुरू किया था। इससे पहले वह स्प्रिंगफील्ड, इलिनॉय में न्यूज एंकर थीं। वहां से निकलने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर पर ट्रंप प्रशासन को कवर करने लगीं।
- पिछले कुछ समय में वह व्हाइट हाउस की गतिविधियों को लगातार कवर कर रही थीं। इसके चलते वह प्रेस पूल में भी नजर आने लगीं। अब उनकी भूमिका पत्रकार की जगह प्रशासन की संचार टीम में होगी।
- ट्रंप की टीम की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई है। व्हाइट हाउस की प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सचिव एना केली ने कहा कि हार्मनी व्हाइट हाउस संवाददाता के तौर पर ट्रंप के आंदोलन की भरोसेमंद आवाज रही हैं और सहायक प्रेस सचिव के रूप में वह संचार टीम का हिस्सा होंगी।
- हार्मनी ने भी अपनी नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ट्रंप प्रशासन में सहायक व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के तौर पर शामिल होकर उत्साहित हैं। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप के भरोसे के लिए आभार जताया।