फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump expected to announce 'Golden Dome' space missile defences that will cost billions

US: 'गोल्डन डोम' अंतरिक्ष मिसाइल रक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर सकते हैं ट्रंप, खर्च होंगे जनता के अरबों डॉलर

Tue, 20 May 2025 10:39 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 May 2025 10:39 PM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गोल्डन डोम मिसाइल रक्षा कार्यक्रम की घोषणा कर सकते हैं। इसकी शुरुआती लागत 30 से 100 अरब डॉलर तक हो सकती है, और इसे लागू होने में कई साल लगेंगे। सरकार ने तीन लागत विकल्पों में से दूसरा सबसे महंगा विकल्प चुना है।

विज्ञापन
Trump expected to announce 'Golden Dome' space missile defences that will cost billions
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को अपने 'गोल्डन डोम' मिसाइल रक्षा कार्यक्रम की रूपरेखा पेश कर सकते हैं। यह रक्षा मंत्रालय की ओर से सुझाए गए सबसे महंगे विकल्पों में से एक नहीं है। फिर भी इसमें जनता के अरबों डॉलर खर्च होंगे और इसे हकीकत बनने में कई साल लगेंगे। 

विज्ञापन


अगर यह योजना पूरी होती है, तो यह पहली बार होगा जब अमेरिका अंतरिक्ष में ऐसे हथियार तैनात करेगा, जो उड़ान के दौरान दुश्मन की मिसाइल को नष्ट कर सकेंगे। यह भी उम्मीद है कि ट्रंप यह घोषणा करेंगे कि जनरल माइकल गुएटलिन गोल्डन डोम कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी के जिम्मेदार होंगे। माइकल गुएटलिन अभी अंतरिक्ष संचालन (स्पेस ऑपरेशंस) के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ब्रिटेन ने इस्राइल के साथ एफटीए वार्ता रोकी, वेस्ट बैंक में अवैध यहूदी बस्तियों पर लगाए नए प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


गोल्डन डोम के कार्यक्रम में जमीन और अंतरिक्ष आधारित तकनीकों को शामिल किया जाएगा, जो किसी संभावित हमले के इन चारों मुख्य चरणों में मिसाइलों को पहचानने और रोकने में सक्षम होंगी-

- लॉन्च से पहले उन्हें पहचानना और नष्ट करना,
- उड़ान की शुरुआत में उन्हें रोकना,
- हवा में उनके बीच के रास्ते में उन्हें रोकना,
- या अंतिम क्षणों में, जब वे लक्ष्य की ओर नीचे गिर रही हों, तब उन्हें रोकना।


पिछले कुछ महीनों से पेंटागन के अधिकारी ऐसे विकल्प तैयार कर रहे हैं, जिनमें अंतरिक्ष से मिसाइलों को रोकने वाली तकनीकें शामिल होंगी। इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है- मंहगा, ज्यादा मंहगा और सबसे ज्यादा मंहगा और ये विकल्प उनकी लागत के आधार पर तय किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें: यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर दी सहमति, 200 जहाजों का शेडो बेड़ा निशाना   

सरकार ने इन विकल्पों में से ज्यादा महंगे वाले विकल्प को चुना है, जिसकी शुरुआती लागत करीब 30 अरब डॉलर से 100 अरब डॉलर के बीच होगी। यह जानकारी एक अधिकारी ने गोपनीय तरीके से दी, क्योंकि यह योजना अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। तीनों विकल्पों में फर्क इस बात पर है कि अंतरिक्ष में कितने उपग्रह (सैटेलाइट) और सेंसर लगाए जाएंगे और पहली बार अंतरिक्ष में ऐसी मिसाइलें भी रखी जाएंगी जो दुश्मन की मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर सकें। जितना ज्यादा सैटेलाइट और इंटरसेप्टर लगाए जाएंगे, योजना उतनी महंगी होगी। इसीलिए अलग-अलग लागत के विकल्प बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed