फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump confirms skipping Republican presidential debates citing his legendary numbers

'जनता जानती है कि मैं…': राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के साथ वाद-विवाद में शामिल नहीं होंगे ट्रंप, बताई ये वजह

Mon, 21 Aug 2023 07:55 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 21 Aug 2023 07:55 AM IST
सार

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नया पोल सामने आया है। इसमें आंकड़ों के आधार पर मुझे सबसे आगे रखा है।

विज्ञापन
Trump confirms skipping Republican presidential debates citing his legendary numbers
डोनाल्ड ट्रंप(फाइल) - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। ऐसे में रिपब्लिकन की इस सप्ताह होने वाली पहली वाद-विवाद में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल नहीं होंगे। उनका कहना है कि लोग पहले से ही जानते हैं कि वह कौन हैं। 

विज्ञापन


पोल के आंकड़े साझा

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नया पोल सामने आया है। इसमें आंकड़ों के आधार पर मुझे सबसे आगे रखा है। पूर्व राष्ट्रपति ने आंकड़े भी साझा किए, जिसमें वह 62 फीसदी, रामास्वामी को सात फीसदी, पेंस को पांच फीसदी, स्कॉट को तीन फीसदी, हेली और स्लॉपी क्रिस क्रिस्टी को दो-दो फीसदी और हचिंसन को मात्र एक फीसदी का समर्थन मिला हैं। 

विज्ञापन

जनता जानती है...
उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि मैं कौन हूं। मैंने राष्ट्रपति होने के दौरान बहुत कुछ किया है। ऊर्जा स्वतंत्रता, मजबूत सीमाएं और सेना, अब तक की सबसे बड़ी कर और विनियमन कटौती, इतिहास की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था और भी बहुत कुछ के साथ मेरा राष्ट्रपति होना सफल रहा। उन्होंने कहा कि जनता जानती है सबकुछ, इसलिए मैं बहस नहीं करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ले सकते हैं भाग!
हालांकि, ट्रंप के एक सलाहकार का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति वाद-विवाद का हिस्सा बनेंगे या नहीं, इसपर वह अभी भी फैसला कर सकते हैं।

यह भी एक वजह
वाद-विवाद की दूसरी बैठक रीगन लाइब्रेरी में होनी है। ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि ट्रंप यहां बहस नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने इस बात की नाराजगी निजी बातचीत में जाहिर की है। उनका कहना है कि उन्हें कार्यक्रम स्थल पर बोलने के लिए कभी भी आमंत्रित नहीं किया गया है। इसके लिए उन्होंने कुछ हद तक न्यासी बोर्ड के फ्रेड रयान को दोषी ठहराया है। 



मैकडेनियल को उम्मीद
ट्रंप द्वारा रविवार को पोस्ट किए जाने से कुछ घंटे पहले, आरएनसी अध्यक्ष रोना मैकडेनियल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि राष्ट्रपति ट्रंप आएंगे। मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि अमेरिकी लोग सभी उम्मीदवारों की बात सुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed