फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump calls Federal Reserve chairman fool; says he will be removed from his position in next 8 months

US: राष्ट्रपति ट्रंप ने फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष को बताया मूर्ख; कहा-अगले 8 महीने में पद से हटा दिया जाएगा

Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शिव शुक्ला Updated Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
सार

 ट्रंप कई महीनों से पॉवेल पर ब्याज दरों में कटौती न करने का आरोप लगाते रहे हैं और बार-बार उन्हें पद से हटाने की बात कहते रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि ट्रंप पॉवेल को हटाने का कदम उठाते हैं, तो उन्हें कानूनी तरीके से निष्कासन का कारण बताना होगा और अपने आरोपों को साबित करने के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।

विज्ञापन
Trump calls Federal Reserve chairman fool; says he will be removed from his position in next 8 months
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल पर हमले तेज कर दिए हैं। ट्रंप ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि पॉवेल मूर्ख हैं। उन्होंने ब्याज दरें बहुत अधिक रखी हैं, लेकिन वह आठ महीने के भीतर अपने पद से हटा दिए जाएंगे। फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के साथ व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा, पॉवेल का केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल 15 मई तक है। हालांकि पॉवेल ने बार-बार कहा है कि वे समय से पहले पद नहीं छोड़ेंगे। ट्रंप ने यह समय सीमा क्यों चुनी है इसके बारे में उन्होंने विस्तार से नहीं बताया। 

विज्ञापन


बता दें कि ट्रंप कई महीनों से पॉवेल पर ब्याज दरों में कटौती न करने का आरोप लगाते रहे हैं और बार-बार उन्हें पद से हटाने की बात कहते रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि ट्रंप पॉवेल को हटाने का कदम उठाते हैं, तो उन्हें कानूनी तरीके से निष्कासन का कारण बताना होगा और अपने आरोपों को साबित करने के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन


फेड चीफ को बर्खास्तगी से जुड़े दावों को किया खारिज
इससे पहले बीते दिन उन्होंने वाल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) की एक रिपोर्ट फेड चीफ को बर्खास्तगी से जुड़े दावों को  'झूठा और भ्रामक' करार दिया था। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि ट्रंप को उनके ही ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने समझाया था कि फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पॉवेल को हटाना शेयर बाजार के लिए नुकसानदायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को मुझे समझाने की जरूरत नहीं- ट्रंप
ट्रंप ने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'डब्ल्यूएसजे ने एक और झूठी स्टोरी छापी है कि ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने मुझे समझाया कि पॉवेल को हटाने से बाजार गिर जाएगा। किसी को मुझे समझाने की जरूरत नहीं, मैं खुद जानता हूं कि बाजार और अमेरिका के लिए क्या सही है। अगर मैं नहीं होता, तो बाजार आज रिकॉर्ड ऊंचाई पर नहीं होता बल्कि कब का क्रैश हो गया होता!'


फेड चेयर पॉवेल को हटाने की कोशिश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जेरोम पॉवेल के ब्याज दरों को लेकर फैसलों से खुश नहीं हैं और उन्हें हटाना चाहते हैं। हालांकि, कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि राष्ट्रपति के पास सीधे फेड चेयरमैन को हटाने का अधिकार नहीं है। इसी मुद्दे को लेकर वॉल स्ट्रीट में भी चिंता देखी गई है। इस विवाद पर फेडरल रिजर्व से प्रतिक्रिया मांगी गई, लेकिन उन्होंने कहा- 'हमारे पास इस पर साझा करने के लिए कुछ नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed