फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Trump Alleged media for blocking graft cases against Joe Biden

अमेरिका: ट्रंप का मीडिया पर गंभीर आरोप, कहा- बिडेन के भ्रष्टाचार को छुपाने की हो रही कोशिश

Wed, 28 Oct 2020 04:01 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 28 Oct 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
Trump Alleged media for blocking graft cases against Joe Biden
Donald Trump and Joe Biden - फोटो : amar ujala

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रमुख मीडिया संस्थान और बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों पर प्रतिद्वंदी जो बिडेन के खिलाफ लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चुनावी रैली के लिए निकलने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मीडिया बिडेन के भ्रष्टाचार के आरोपों को छुपाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है और इसे मीडिया एवं बड़ी टेक कंपनियों के लिए निश्चित रूप से बेहद दुखद युग माना जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस तरह से मीडिया और कंपनियां इस तरह के मामले को छुपाने की कोशिश कर रही है मुझे लगता है कि उन्होंने अपने आपको बहुत नुकसान पहुंचाया है और खुद को बेहद सीमित कर लिया है।  ट्रंप ने कहा कि मुझे पता है मीडिया मामले को छिपाने की कोशिश क्यों कर रहा है, क्योंकि इन्हें बिडेन की तरफ से भरपूर पैसे मिलने वाले हैं।


राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें पता है कि मेरा संबंध कहां से है। यह काफी पक्षपातपूर्ण है और मैने ऐसा कभी किसी ने नहीं देखा। यह प्रेस की स्वतंत्रता नहीं है, मेरे कहने का मतलब है कि यह इसके विपरीत है और यकीनन मीडिया भी इसमें शामिल है।

इससे पहले जूनियर ट्रंप ने भी मीडिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मीडिया इस चुनाव में बड़ा खेल कर रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया भ्रष्ट नेताओं का साथ दे रहा है। जूनियर ट्रंप ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिडेन के बेटे भी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed